IPL 2024: कौन है राजस्थान रॉयल्स का बेस्ट डांसर? रविचंद्रन अश्विन ने किया खुलासा

टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स IPL 2024 में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। टीम का माहौल काफी अच्छा है। इस बीच अश्विन ने टीम के बेस्ट डांसर का नाम बताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IPL Franchise Rajasthan Royals
रविचंद्रन अश्विन ने बताया राजस्थान रॉयल्स के बेस्ट डांसर का नाम | Image: IPL

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। संजू सैमसन (Sanju Samson) की अगुवाई वाली ये टीम कई दिनों से टॉप पर बरकरार है। टीम पिछला मैच जीतते जीतते हार गई, नहीं तो वो प्लेऑफ (Playoff) के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर लेती, हालांकि अभी भी राजस्थान क्वालीफिकेशन के बहुत करीब है। 

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) IPL 2024 में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और अगले मैच में जीत के साथ ही वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी। राजस्थान का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ है, जिसके लिए टीम राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। मैच की तैयारियों से पहले टीम के खिलाड़ी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स का बेस्ट डांसर कौन है? टीम के अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इसका खुलासा किया है।

अश्विन ने बताया, कौन सबसे बेस्ट डांसर

भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने शनिवार को दिल्ली में फ्रेंचाइजी के एक कार्यक्रम के दौरान उनकी टीम के सबसे बेस्ट डांसर के बारे में खुलासा किया। प्रोग्राम में अश्विन के साथ उनके टीम मेट यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) और बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड (Shane Bond) भी मौजूद रहे। इस दौरान इन सभी से रैपिड फायर राउंड में पूछा गया कि राजस्थान रॉयल्स का बेस्ट डांसर कौन है? जायसवाल, बॉन्ड और पॉवेल तीनों इसका कोई जवाब नहीं दे पाए, लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने जवाब दिया। अश्विन ने तेज गेंदबाज आवेश खान को राजस्थान रॉयल्स का बेस्ट डांसर बताया। अश्विन का ये जवाब सुनकर यशस्वी जायसवाल हंसने लगे।

Advertisement

RR में किसका म्यूजिक सबसे अच्छा? 

इसी दौरान राजस्थान रॉयल्स के इन चारों सदस्यों से ये पूछा गया कि राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में किसका म्यूजिक यानि प्लेलिस्ट बेस्ट होती है। इसका जवाब भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दिया। उन्होंने कहा कि शिमरन हेटमायर का म्यूजिक सबसे अच्छा होता है। जायसवाल ने कहा कि हेटमायर अपना स्पिकर लेकर आते हैं और उन्हीं के गाने बजते रहते हैं और सब उन्हें सुनते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिसका स्पिकर उसका म्यूजिक होता है। 

Advertisement

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स 7 मई, मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने वाली है। इस मुकाबले में जीत के साथ राजस्थान की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी। राजस्थान रॉयल्स इस वक्त 10 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर है, जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स 11 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। 

ये भी पढ़ें- रिंकू सिंह का T20 वर्ल्ड कप टीम में क्यों नहीं हुआ सेलेक्शन? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से सुन लें जवाब

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड