Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 17:43 IST

जनता के सामने भिड़ गए कपल, लड़के पर टूट पड़ी लड़की- दे दनादन... Delhi Metro का एक और VIDEO VIRAL

Delhi Metro में कपल के बीच तू-तू, मैं-मैं हो जाती हैं। इस दौरान लड़की को लड़के को मारते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद युवक भी हाथ उठा देता है।

Reported by: Ruchi Mehra
Delhi Metro Viral Video
दिल्ली मेट्रो की वायरल वीडियो | Image:X
Advertisement

Delhi Metro Viral Video: तमाम चेतावनियों के बाद भी दिल्ली मेट्रो में लोगों का लड़ाई-झगड़े से लेकर वायरल होने के लिए अजीब हरकतें करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन ही मेट्रो से ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें कभी लोग मेट्रो में ही नाचते-गाते तो कभी एक दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में आया है, जिसमें एक मेट्रो के अंदर एक लड़का और लड़की आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच जुबानी जंग होती है और फिर बात बात हाथापाई तक भी पहुंचने लगती हैं।

Advertisement

मेट्रो के अंदर भिड़ गया कपल

वायरल वीडियो कब का है और कौन से स्टेशन का है, इसको लेकर जानकारी नहीं है। वीडियो में देखने मिल रहा है कि एक लड़का और लड़की साथ में मेट्रो में ट्रैवल कर रहे होते हैं। इस दौरान ही दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो जाती हैं। इस दौरान लड़की को लड़के को मारते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद युवक भी हाथ उठा देता है।

Advertisement

एक दूसरे पर उठाए हाथ

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की, लड़के को मारती है और दोनों के बीच किसी भी बात को लेकर बहस हो जाती है। लड़का उससे कहता है कि हाथ मत उठा, पब्लिक प्लेस है। इसके बाद लड़की आगे बढ़ जाती है और लड़का उसे कहता है कि चल निकल यहां से। इस पर लड़की कहती है कि फेंक के मारूंगी, इज्जत कर लें लोग देख रहे हैं और फिर वापस आकर उसे दोबारा मारती हैं।

Advertisement

लड़की आगे कहती है कि मेरी जिंदगी में मत आइओ और फिर से उसे मारती है। इसके बाद लड़का भी उसे मारता है। आगे लड़की कहती है- मैं मम्मी को बताऊंगी, तेरे जैसा लड़का किसी को भी न मिले- मेरी जिंदगी में मत आइयो, निकल जा यहां से। इस दौरान लड़की उसे लगातार मारती जाती है। फिर लड़का कहता है कि अभी बताता हूं तुझे। इस पर लड़की कहती है कि पब्लिक प्लेस में मेट्रो में तमाशा कर रहा है। दोनों इसके बाद स्टेशन आने पर मेट्रो से उतर जाते हैं।

Advertisement

जब दोनों के बीच मेट्रो में ये जोरदार लड़ाई हो रही होती है, तब मेट्रो में कई लोग मौजूद होते हैं। किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: किसी ने नोचा गाल, किसी ने खींचे बाल… छोटी सी बात पर प्रिंसिपल और टीचर में हुई हाथापाई | VIDEO

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 17:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

16 घंटे पहलेे
16 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo