Advertisement
LIVE-BLOG

Updated April 30th, 2024 at 23:41 IST

अमित शाह ने किया दावा- दक्षिण भारत में बीजेपी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

Lok Sabha Election News Updates: लोकसभा चुनावों के बीच गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो पर कांग्रेस बुरी तरह फंस चुकी हैं। तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी समेत कई सदस्यों तक समन पहुंच चुका है। इधर, राहुल गांधी की राजा-महाराजाओं पर टिप्पणी का विवाद अब चुनावी मुद्दा बन चुका है। बीजेपी राहुल को शहजादा बताते हुए खूब घेर रही है। इसके अलावा तीसरे चरण के चुनाव प्रचार ने भी जोर पकड़ लिया है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
Amit Shah
अमित शाह | Image: X- @BJP4India
10: 46 IST, April 30th 2024

मुंबई नॉर्थ सीट से कांग्रेस ने भूषण पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस पर केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा, "मैं भूषण पाटिल का चुनाव में स्वागत करता हूं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, मुझे खुशी है कि आखिरकार कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। मुझे यकीन है कि यह चुनाव अच्छी तरह से लड़ा जाएगा।"

10: 43 IST, April 30th 2024

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बयान पर कहा, "कांग्रेस के लोग झूठ और लूट की बात करते हैं। कांग्रेस के लोगों ने हमेशा धोखा दिया है, कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस ने राजस्थान में जिन्हें टिकट दिए वे लड़ना ही नहीं चाहते, उन्होंने टिकट वापस कर दिए, पहले वे उसे संभालें।"


 

Advertisement
10: 42 IST, April 30th 2024

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। हरियाणा के गुरुग्राम से राज बब्बर और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से आनंद शर्मा को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। देखें पूरी लिस्ट...


 

8: 25 IST, April 30th 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में रोड शो किया। भोपाल में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा।

Advertisement
8: 24 IST, April 30th 2024

मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने आज रामपुर में मां भीमा काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और सराहां में चुनाव प्रचार किया।


 

8: 23 IST, April 30th 2024

केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा, "समाज का हर वर्ग, समाज के हर धर्म, भाषा के लोग आज PM मोदी के साथ हैं क्योंकि उन्हें पता है कि देश की विरासत, अस्मिता, आस्था को संभालने वाले सिर्फ PM मोदी ही हैं... यह सच्चाई है कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और इसीलिए उनके चुनाव चिह्न पर कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता क्योंकि उन्हें पता है कि बिना किसी नेता, बिना किसी विजन के कांग्रेस पार्टी एक असफल पार्टी है..."

Advertisement
6: 55 IST, April 30th 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "लगातार नक्सलवाद से हमारे सैनिक मजबूती से लड़ रहे हैं। आज भी नारायणपुर में मुठभेड़ हुई है, जिसमें 10 नक्सली मारे गए हैं... मैं सैनिकों के साहस को नमन करता हूं। हम मजबूती से नक्सलवाद से लड़ते रहेंगे।"

6: 55 IST, April 30th 2024

केंद्रीय मंत्री व कूच बिहार से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा, "...TMC के नेताओं में डर दिख रहा है। रेखा पात्रा जहां भी जा रही हैं वहां उन्हें लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है और इसी डर से TMC उनके रास्ते में बाधा उत्पन्न करने का काम कर रही है।"

Advertisement
6: 53 IST, April 30th 2024

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "पश्चिम बंगाल में आज माहौल बदला हुआ है। लोगों में उत्साह और उमंग है। कल मैंने पश्चिम बंगाल में पहली बार इतना बड़ा रोड शो देखा... हमारा नारा है बंगाल में 35 पार, निश्चित रूप से हम 35 पार करेंगे।"

2: 42 IST, April 30th 2024

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में आयोजित विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इनकी हालत यह है कि झूठ नहीं चलता है तो AI के द्वारा हमारे चेहरे का उपयोग करके उनकी 'मोहब्बत की दुकान' में फेक वीडियो बिकने लगे हैं...मोदी की आवाज को और मोदी के भाषण का उपयोग करके नई-नई चीजें गढ़ रहे हैं।

Advertisement
2: 41 IST, April 30th 2024

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा 400 पार करते हुए बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है...प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरीके से 10 साल में देश को नेतृत्व दिया, उससे जनता का अटूट विश्वास और उनके ही नेतृत्व में देश आगे बढ़े, ऐसा लोगों ने मन बना लिया है और यह हमें प्रथम दो चरण में साफ देखने को मिला है...इससे विपक्ष की हताशा बढ़ी है...अब वो डीप डिप्रेशन में चले गए हैं और इस कारण से वो इस तरह की राजनीति कर रहे हैं जो समाज को बांटे...वो इतने ज्यादा बौखला गए हैं कि अब वो डीप फेक वीडियो लेकर आ रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह का जो वीडियो था, वो वीडियो स्पष्ट रूप में बता रहा था कि SC-ST, OBC के हितों की हमेशा रक्षा की गई है और हमेशा रक्षा की जाएगी लेकिन उन्होंने उसका फेक वीडियो बनाकर समाज में भ्रांति फैलाने की बात की..."

2: 39 IST, April 30th 2024

लोकसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पर केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा, "जनता ने प्रधानमंत्री को फिर से पीएम बनाने का मन बना लिया है। 400 सीट देकर मोदी जी को भारत ऐसी विजय देगा कि देश अमृतकाल में तेजगति से विकास करे और 2047 में विकसित तथा समृद्ध भारत जिसमें कोई गरीबी न हो, हर किसान का उज्जवल भविष्य हो, युवाओं को आपार अवसर मिले..."


 

Advertisement
1: 14 IST, April 30th 2024

AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से पार्टी उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने संतोष नगर हैदराबाद में 'डोर टू डोर' चुनाव अभियान चलाया।

1: 12 IST, April 30th 2024

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, 'आज मैंने नामांकन भरा है। जनता के आशीर्वाद से अभिभूत हूं, कार्यकर्ताओं के उत्साह से भावूक हूं, एक विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित हूं और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, इस मूल मंत्र को आत्मसात करके मोदी जी की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।'

Advertisement
1: 14 IST, April 30th 2024

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ‘जिस तरह से 190 सीटों पर चुनाव हुआ है और उसमें 75% से 80% सीटें जीतने की खबरें आ रही हैं। झारखंड कांग्रेस और झामुमो की धरती रही है। 2004 में हम 13 सीट पर जीतकर आए थे। हम समझते हैं कि इतिहास दोहराने जा रहा है और इस बार हम चुनाव में 14 सीटें जीतने जा रहे हैं।’

11: 43 IST, April 30th 2024

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे।


 

Advertisement
11: 41 IST, April 30th 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंच गए हैं। वो माढा में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी-एनडीए सरकार महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम कर रही है। 

10: 55 IST, April 30th 2024

असम के गुवाहाटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'दो चरणों के चुनाव के बाद अपने आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर हम कह सकते हैं कि बीजेपी और सहयोगी दल मिलकर 100 से अधिक (सीटें) पार कर चुके हैं और हमें विश्वास है कि हम '400 पार' के अपने संकल्प की ओर बढ़ रहे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार, दक्षिण भारत में बीजेपी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।'

Advertisement
10: 52 IST, April 30th 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर तगड़ा जवाब दिया है। सीएम योगी ने कांग्रेस को उसका अतीत याद दिया है और साथ ही उसके आरोपों को सबसे बड़ा झूठ करार दिया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश का संविधान 1950 में लागू हुआ और कांग्रेस ने लगातार अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला। इसने लगातार अपने तरीके से संविधान को बदलने का प्रयास किया है। देश की जनता आपातकाल को नहीं भूली है।

लोकसभा चुनावों के बीच संविधान को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी लगातार चुनावी सभाओं और प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगा रही है कि भारतीय जनता पार्टी अगर तीसरी बार सत्ता में आई तो संविधान को बदल देती। कांग्रेस के आरोपों पर यूपी के सीएम योगी ने कहा कि इससे बड़ा झूठ कुछ नहीं हो सकता। कांग्रेस के इतिहास से हर कोई भलीभांति परिचित है। और अन्य INDI गठबंधन दलों का इतिहास बाबा साहेब अंबेडकर की तरफ से बनाए गए संविधान का गला घोंटने का रहा है। देश का संविधान 1950 में लागू हुआ और कांग्रेस ने लगातार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला है।

10: 04 IST, April 30th 2024

केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार पीयूष गोयल अपना नामांकन दाखिल करने से पहले श्री पुष्टिपति गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

Advertisement
10: 03 IST, April 30th 2024

आरएसएस को लेकर उठे सवालों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने ऐसा कोई काम किया नहीं है, जो देशहित में ना हो। आरएसएस ने देश के लिए काम किया है। पता नहीं, वो कहां से बोल रहे हैं। स्वयं सेवक होना गर्व की बात है।

9: 25 IST, April 30th 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र का तूफानी दौरा करेंगे। उनकी महाराष्ट्र में आज 3 अलग-अलग जगहों पर रैलियां हैं। उसके बाद वो तेलंगाना में भी रैली करेंगे जाएंगे।

पीएम मोदी के 30 अप्रैल के कार्यक्रम  

पहली जनसभा
समय - सुबह 11 बजे 
स्थान - मढ़ा, महाराष्ट्र

दूसरी जनसभा
समय - दोपहर 1 बजे 
स्थान - ओसमानाबाद, महाराष्ट्र

तीसरी जनसभा
समय - दोपहर 2.30  बजे 
स्थान - लातूर, महाराष्ट्र

चौथी  जनसभा
समय - दोपहर 4.30  बजे 
स्थान - जहीराबाद, तेलंगाना

Advertisement
9: 26 IST, April 30th 2024

केंद्रीय मंत्री और उत्तर मुंबई से बीजेपी उम्मीदवार पीयूष गोयल मगंलवार को अपना नॉमिनेशन फाइल करने जा रहे हैं। नॉमिनेशन फाइल करते समय उनके साथ स्थानीय सांसद गोपाल शेट्टी के साथ-साथ महायूति के सभी विधायक और नगरसेवक भी मौजूद रहेंगे।
 

9: 23 IST, April 30th 2024

नई दिल्ली सीट से बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन से पहले बांसुरी स्वराज रोड शो करेंगी। रोड शो में हरदीप पुरी और वीरेंद्र सचदेवा शामिल होंगे।

Advertisement

Published April 30th, 2024 at 09:30 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo