आजा वे माही तेरा रस्ता...लता के गाने पर बच्ची ने किया मस्त-मस्त डांस, देखते ही थिरकने लगेंगे, VIDEO

Viral: वीडियो में बच्ची को लता मंगेशकर के गाने पर ऐसा डांस और एक्सप्रेशन देती दिख रही है कि उसके आगे अच्छे अच्छे डांसर भी फेल हो जाएं।

little girl dance viral video
बच्ची का गजब का डांस | Image: Instagram

Viral Video: प्यारी-प्यारी शरारतें करते छोटे बच्चे भला किसको पसंद नहीं होते। सोशल मीडिया पर हर रोज हमें बच्चों की शरारतों और उनकी नटखट हरकतों के वीडियोज देखने मिलते रहते हैं, जो हर किसी का दिल जीत लेते हैं। आजकल बच्चों को अलग अलग एक्टिविटी करते हुए भी देखा जाता है, जिसमें डांस, सिंगिग और रील बनाने के लिए गजब की एक्टिंग करते देखा जाता है।

वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नन्ही सी बच्ची का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसे बेहद ही शानदार तरीके से डांस करते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

देखने लायक है डांस और एक्सप्रेशन

वीडियो में बच्ची को लता मंगेशकर के गाने पर ऐसा डांस और एक्सप्रेशन देती दिख रही है कि उसके आगे अच्छे अच्छे डांसर भी फेल हो जाए। गाने पर बच्ची के डांस और मूव्स देखने लायक है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को queen_nancy_01 अकाउंट से शेयर किया है। वायरल वीडियो में छोटी बच्ची को लता मंगेशकर के हिट गाने 'आजा वे माही' पर शानदार डांस करते और बेहद ही क्यूट एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। बच्ची ने इस दौरान शर्ट और शॉर्ट्स पहने हैं। साथ ही दो चोटियां भी बनाई हैं, जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही हैं। वो एकदम गाले को समझकर बिल्कुल वैसे ही स्टेप्स कर रही है।

Advertisement

इंटरनेट पर छाया वीडियो

सोशल मीडिया पर बच्ची के डांस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अबतक 16 मिलियन से भी व्यूज मिल चुके हैं,  जबकि ढेरों लोग इस पर कमेंट्स कर चुके हैं।

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "बहुत बढ़िया डांस किया है बच्ची ने।" दूसरे यूजर ने कहा, "दिन बना दिया।" अन्य यूजर ने लिखा, "बहुत बड़ी डांसर बनने वाली है, ये गुड़िया।" बच्ची के डांस वीडियो को लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मंजुलिका' बन महिला ने बीच बाजार किया ऐसा खतरनाक डांस, देखने वालों के छूट गए पसीने; VIDEO

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड