Advertisement

Updated April 23rd, 2024 at 18:54 IST

मजीरा बजाते हुए चुनाव प्रचार, अमेठी में स्मृति ईरानी ने महिला संगीत में लिया हिस्सा, खूब गाए गाने

Amethi Election 2024 : स्मृति ईरानी का सामने आया वीडियो अमेठी के हलियापुर का है। जिसमें वो महिलाओं के बीच एक कुर्सी पर बैठी हैं और मजीरा बजा रही हैं।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Sagar Singh
Advertisement

Amethi lok sabha Election 2024 : केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार स्मृति ईरानी अमेठी में जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र में होने वाले शादी समारोह में भी स्मृति ईरानी शामिल हो रही हैं। अमेठी सांसद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो एक शादी में शामिल होने पहुंची, तो महिला के साथ बैठकर महिला संगीत में मजीरा बनाने लगी।

स्मृति ईरानी का सामने आया यह वीडियो अमेठी के हलियापुर का है। जिसमें वो महिलाओं के बीच एक कुर्सी पर बैठी हैं। महिलाएं स्थानीय भाषा में शादी के गीत गा रही हैं और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी मजीरा बजाकर उनका सहयोग कर रही हैं। इस दौरान स्मृति ईरानी काफी खुश नजर आई। चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी नेता का ऐसा अंदाज कम ही देखने को मिलता है।

Advertisement

लगातार निशाने पर राहुल गांधी

चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी लगातार स्मृति ईरानी के निशाने पर हैं। मंगलवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस सनातन और राष्ट्र विरोधी हैं। उन्होंने हमेशा सनातन और हिंदुत्व को कमजोर करने का काम किया। स्मृति ईरानी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के गोसाईं, डोमाडीह, थौरी, रानीगंज में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने हमेशा सनातन और हिंदुओं को कमजोर करने का काम किया है।

Advertisement

तीसरी बार प्रत्याशी

बीजेपी ने ने स्मृति ईरानी को अमेठी से तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। स्‍मृति ईरानी ने 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया था। कांग्रेस ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र से अब तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। राहुल गांधी इस बार केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी और वायनाड दोनों सीट से चुनाव लड़ा था। अमेठी में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: AAP ने बनाया आस्था का मजाक? हनुमान जयंती को अरविंद केजरीवाल के इंसुलिन विवाद से जोड़ने पर आलोचना
 

Advertisement

Published April 23rd, 2024 at 18:54 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo