Advertisement
LIVE-BLOG

Updated January 17th, 2024 at 20:18 IST

केरल फतह करने को PM Modi ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, कहा- बूथ जीतना हो प्राथमिकता

पीएम मोदी दो हफ्ते में दूसरी बार केरल पहुंचे हैं। यहां वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं। जानें लोकसभा चुनाव में आज और क्या खास है।

Reported by: Kanak Kumari
Edited by: Arpit Mishra
kerala pm modi
केरल में पीएम मोदी में एक रैली के दौरान | Image: ANI
3: 43 IST, January 17th 2024

LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, “राम मंदिर के निर्माण को लेकर विवादित बयान देना, रामचरितमानस के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करना, इस गठबंधन(INDIA) के घटक दलों की आदत बन गई है... इन्होंने हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति की है... ये घटक दल चाहते तो लंबे समय पहले ही इस विषय को सुलझाया जा सकता था...”

2: 17 IST, January 17th 2024

केरल में पीएम मोदी ने कहा कि साथियों, लोगों के पास जाएं और उनके मुद्दों को समझें, उनकी समस्याओं का किस योजना से हल हो सकता है, उनसे बातचीत कीजिए, उनकी समस्याओं का हल कीजिए। मेहनत करनी होगी। लोगों को बताइए कि सरकार उनके लिए कैसी योजनाएं लेकर आई है।

Advertisement
2: 14 IST, January 17th 2024

PM Modi ने कहा कि साथियों, अब चुनाव दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं और अब केरल दिल्ली विजय का नेतृत्व करे वाला बन गया है। चुनाव जीतने के लिए हम लोकसभा जीतने की बात तो करेंगे लेकिन हमारा केरल भी जीतने का प्रयास होगा। इसके लिए हमें हर बूथ को जीतना होगा, कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके पास अपने क्षेत्र के सभी लाभार्थियों की लिस्ट होनी चाहिए। इस समय केरल में विकसित भारत यात्रा चल रही है। इसका लक्ष्य है कि केंद्र की योजनाओं से कोई छूटे नहीं है। जो लाभ नहीं पा सके उन्हें लाभ दिलाना है। मोदी की गारंटी बताना है। मोदी की गारंटी का मतलब, गारंटी पूरी होने की गारंटी।

2: 09 IST, January 17th 2024

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में विदेशों में भारत का मान बढ़ा है। वहां भारतीयों के प्रति सम्मान बढ़ा है। आज विश्व भारत की तरफ देख रहा है।

Advertisement
2: 08 IST, January 17th 2024

PM Modi ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल पहले और आज के मोबाइल बिल में कमी आई है। देश के लोगों को हर महीने मोबाइल बिल पर साढे़ चार हजार रुपया, हर महीने बचत हो रही है।

2: 05 IST, January 17th 2024

पीएम मोदी ने कहा कि देश में पिछले 9 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यह दिखाता है कि विकसित भारत बनने के लिए हमने जो दिशा तय की है, जिस रास्ते पर चल रहे हैं, वो रास्ता सही है।

Advertisement
2: 07 IST, January 17th 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार की प्राथमिकता देश के सामान्य नागरिकों की कमाई तो बढ़े ही लेकिन साथ ही उनकी बचत भी बढ़े। आयुष्मान कार्ड की वजह से देश के सामान्य लोगों की एक लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है। 10 साल पहले तक 2 लाख रुपये से ज्यादा की इनकम तक इनकम टैक्स लगता था। बीजेपी ने तय किया कि सात लाख रुपये की इनकम तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे टैक्सपेयर के ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है।

1: 58 IST, January 17th 2024

केरल के एर्नाकुलम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा बीजेपी आज पूरे देश, देश के हर वर्ग, हर क्षेत्र की पार्टी है। महिला, युवा, किसान, गरीबों के सशक्तिकरण से ही विकसित भारत का निर्माण होने वाला है। बीजेपी इन सबके लिए काम किया है। हमने गरीबों को मुफ्त घर दिया, राशन दिया।

Advertisement
12: 24 IST, January 17th 2024

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे। लालू यादव से जब अयोध्या उत्सव में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं नहीं जाऊंगा।

11: 24 IST, January 17th 2024

लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस की आज बैठक होने वाली है। दोनों पार्टियों के बीच शाम 4 बजे मुकुल वासनिक के आवास पर यूपी की सीट शेयरिंग को लेकर बैठक होगी। इसमें यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, रामगोपाल यादव व जावेद अली, संग्राम सिंह यादव, उदयवीर सिंह बैठक में शामिल होंगे।

Advertisement
8: 52 IST, January 17th 2024

18 जनवरी को चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया है। दोनों मेयर का चुनाव भाजपा के खिलाफ एक साथ लड़ रहे हैं। इससे पहले आप सांसद राघव चड्ढा ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि ये चुनाव भाजपा बनाम I-N-D-I-A की है। इसे सामान्य चुनाव न समझें। इस चुनाव के बाद, स्कोरकार्ड होगा भारत 1, बीजेपी 0। हमें लगता है कि 18 जनवरी को क्लीन स्वीप लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत होगी। इससे देश की राजनीतिक दशा और दिशा बदलेगी।

8: 41 IST, January 17th 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के पूर्व सीएम और AIDMK के संस्थापक एमजी रामचंद्रन को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, "आज, उनकी जयंती पर हम महान एमजीआर को याद करते हैं और उनके जीवन का जश्न मनाते हैं। वह तमिल सिनेमा के सच्चे प्रतीक और एक दूरदर्शी नेता थे। उनकी फिल्में, विशेष रूप से सामाजिक न्याय और सहानुभूति पर आधारित, ने सिल्वर स्क्रीन से परे दिल जीता। जैसा कि एक नेता और मुख्यमंत्री, उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किया, जिससे तमिलनाडु की वृद्धि और विकास पर स्थायी प्रभाव पड़ा। उनका काम हमें प्रेरित करता रहता है।''

Advertisement
8: 12 IST, January 17th 2024

लोकसभा चुनाव करीब हैं और केरल की राजनीति में भाजपा बड़ी पार्टी तो नहीं है लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी ने कमर कस ली है। केरल में लेफ्ट और कांग्रेस का प्रभुत्व देखा जाता है। मौजूदा समय में कांग्रेस की वहां सरकार है। इन सबके बीच केरल में बीजेपी अपने लिए राजनीतिक जगह बनाने की कोशिशों में है, इसका संकेत पीएम मोदी गो हफ्ते में दो यात्रा से मिलाता है। लोकसभा चुनावों की बात करें तो बीजेपी अभी तक केरल में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पाई है।

 

Published January 17th, 2024 at 08:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

19 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo