अपडेटेड 2 May 2024 at 17:38 IST

रायबरेली सीट पर नाम का ऐलान होते ही दिनेश प्रताप की ललकार, बोले-कोई गांधी आए, यहां से हारकर ही जाएगा

Raebareli News: रायबरेली से टिकट मिलते ही दिनेश प्रताप सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

Follow : Google News Icon  
Dinesh Pratap Singh
Dinesh Pratap Singh | Image: Facebook/Dinesh Pratap Singh

Raebareli News: रायबरेली से टिकट मिलते ही दिनेश प्रताप सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि रायबरेली से नकली गांधियों की विदाई तय है।

क्या बोले दिनेश प्रताप सिंह?

बीजेपी उम्मीदवार ने कहा- 'रायबरेली के कार्यकर्ताओं की आवाज राष्ट्रीय नेतृत्व ने सुनी है। मैं आपकी कसौटी पर खड़ा उतरूंगा। रायबरेली में कमल खिलाएंगे। मैं गांव का आदमी हूं, कैसे चुनाव लड़ा जाता है, कैसे लोगों की सेवा की जाती है, किसी दुख और सुख में शामिल होते हैं, मैं जानता हूं। मैंने गांधी परिवार में जन्म नहीं लिया है। मैंने सोने के चम्मच से चांदी की थाली में खाना नहीं खाया है।'

उन्होंने आगे कहा- 'गरीब का दर्द कैसे बांटा जा सकता है,  रायबरेली के लोगों की कसौटी पर खरा उतरना मैं जानता हूं। बीजेपी कार्यकर्ता कमल खिलाने के लिए आतुर हैं। रायबरेली से नकली गांधियों की विदाई तय है। कांग्रेस पत्ते खोले ना खोले, कमल खिलना तय है। कांग्रेस का जो पत्ता आएगा, हारेगा। प्रियंका गांधी की मां से भी मैं चुनाव लड़ चुका हूं। मेरे लिए प्रियंका गांधी महत्वपूर्ण नहीं हैं। कोई गांधी आए, रायबरेली में हारकर जाएगा।'

कैसरगंज से बृजभूषण के बेटे को टिकट

बीजेपी ने नई लिस्ट में बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया है। करण भूषण सिंह को कैसरगंज से टिकट दिया गया है। वहीं कहानी में ट्विस्ट ये है कि सूत्रों से जानकारी मिली है कि बृजभूषण शरण सिंह ने 3 सेट नामांकन का पेपर निर्दलीय रूप में खरीद लिया है। अब देखना दिलचस्प है कि वो चुनाव लड़ते हैं या नहीं और अगर मैदान में उतरते भी हैं तो किस पार्टी से उतरेंगे।

Advertisement

कैसरगंज सीट अहम क्यों ?

अयोध्या से सटी हुई है कैसरगंज लोकसभा सीट
सीट के चुनाव परिणाम का देश में जाएगा संदेश 
अयोध्या से सटी होने की वजह से सतर्क है BJP 
SP-BSP ने भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है

कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह?

अब तक 6 बार लोकसभा का चुनाव जीता 
अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने में आरोपी  
देवीपाटन मंडल के जिलों में सियासी असर
विधानसभा-लोकसभा चुनाव में बेहद एक्टिव
अवध की कई विधानसभा सीटों पर सीधा दखल
जनता से सीधा संवाद, सक्रियता उनकी ताकत
करीबी को बनाया गोंडा का जिला पंचायत अध्यक्ष
पत्नी केतकी सिंह भी एक बार लोकसभा सांसद रहीं
बेटे प्रतीक भूषण दो बार से गोंडा सीट से विधायक
12 साल तक भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे
करीबी संजय सिंह को बनाया कुश्ती संघ का अध्यक्ष

Advertisement

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस में अमेठी-रायबरेली पर सस्पेंस, बीजेपी ने कर दिया ऐलान; जानिए रायबरेली से किसे उतारा

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 2 May 2024 at 17:22 IST