अपडेटेड 2 May 2024 at 15:48 IST

रास्ता भटक गई थी दमकल की गाड़ी, तब तक गोड्डा में दर्जनों घर जलकर राख... VIDEO देखकर कांप उठेगी रूह

Godda News: गोड्डा में आग के तांडव में दर्जनों घर जलकर राख हो गए।

Follow : Google News Icon  

अनूप

Godda News: गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के अमरसिंहकित्ता गांव में करीब 10 बजे भयंकर आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में दर्जनों से अधिक घर जलकर खाक हो गए।

घर में रखे सामान जलकर राख

आग की लपटे इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दर्जनों घरों को अपने आगोश में ले लिया। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन कारणों से आग लगी है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी अपने-अपने घर से बाहर निकल गए थे, लेकिन घर में रखे सामान, मोटरसाइकिल, अनाज, पैसे, खाने-पीने के सारे सामान जलकर खाक हो गए हैं।

रास्ता भटक गई थी दमकल की गाड़ी

अग्निशमन विभाग को जानकारी दे दी गई थी, लेकिन दमकल की गाड़ियां आने में लेट हो गई। तब तक इधर घर जलकर राख हो गए। हालांकि अग्निशमन विभाग तकरीबन आधे घंटे लेट से घटनास्थल पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार ने इस घटना को लेकर दुख जताया और उन्होंने फोनिक बातचीत में कहा कि आग की लपटें बहुत भयावह थी। अग्निशमन विभाग को जानकारी दे दिया गया था कि उनको आने में लेट हुई, क्योंकि उन लोगों ने रास्ता नहीं देखा था। रास्ता भटक जाने के कारण अग्निशमन विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर तुरंत नहीं पहुंच पाई, क्योंकि सभी अग्निशमन कर्मी उसमे नए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। सरकार की ओर से जो भी मुआवजा होगा, वह सभी अग्नि पीड़ितों को दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः लालू 16 साल सत्ता में रहे फिर किसी मुसलमान को गृह मंत्री क्यों नहीं बनाया- प्रशांत किशोर के कई सवाल

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 2 May 2024 at 15:37 IST