अपडेटेड 2 May 2024 at 17:12 IST
फैसले से पहले मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी ने चला बड़ा दांव, बेटी नुसरत के लिए बिछाई सियासी बिसात
गाजीपुर में नुसरत अंसारी लोगों के बीच जाकर पिता के लिए वोट की अपील कर रही हैं। अफजाल अंसारी की बेटी सपा कार्यकर्ताओं के साथ इलाके में चुनाव प्रचार कर रही है।
- भारत
- 3 min read

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। सभी पार्टियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सबकी नजर उत्तर प्रदेश की गाजीपुर सीट पर लगी है। यहां समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने अचानक अपनी बेटी नुसरत अंसारी को चुनाव मैदान में उतारकर सभी को चौंका दिया है, लेकिन इसके पीछे गहरी राजनीति है।
गाजीपुर में नुसरत अंसारी लोगों के बीच जाकर उनके पिता के लिए वोट की अपील कर रही हैं। अफजाल अंसारी की बेटी सपा कार्यकर्ताओं के साथ इलाके में चुनाव प्रचार कर रही हैं। महिला टोली के साथ बाजार में घूम रही हैं और मंदिर में जाके माथा भी टेक रही है। ये सब कुछ अफजाल अंसारी के गैंगस्टर मामले में सुनवाई से ठीक पहले हो रहा है। अफजाल अंसारी ने हाई कोर्ट में MP/MLA कोर्ट से मिली 4 साल की सजा को चुनौती दी है।
गाजीपुर से चुनाव लड़ पाएंगे अफजाल अंसारी?
गाजीपुर से लोकसभा सांसद अफजाल अंसारी को अब चुनाव लड़ने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट की ही उम्मीद बची हुई है। सुनवाई के साथ ही ये तय होगा कि अफजाल अंसारी इस लोकसभा चुनाव में लड़ सकेंगे या नहीं। अफजाल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट में 4 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। अगर हाईकोर्ट अंसारी को सजा से बरी करता है, तो फिर वो इस लोकसभा चुनाव में वो लड़ सकते हैं। अगर हाईकोर्ट सजा बरकरार रखता है, तो वो इस लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भारत में 2 साल से अधिक सजा पाने वाले लोग चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
नुसरत के लिए बिछाई सियासी बिसात
आपको बता दें कि गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने अफजाल अंसारी को 4 साल की सजा सुनाई है। सुप्रीम कोर्ट से कंडीशनल राहत के बाद अब इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। अगर हाई कोर्ट अफजाल अंसारी की सजा बरकरार रखती है, तो उनके लिए चुनाव लड़ पान संभव नहीं होगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगर कोर्ट का फैसला अफजाल अंसारी के खिलाफ आता है, तो उनकी जगह बेटी नुसरत चुनाव लड़ सकती हैं। नुसरत को अफजाल पहले ही राजनीति में एक्टिव कर चुके हैं।
Advertisement
गाजीपुर में 7वें चरण में वोटिंग होनी है, उसके लिए 7 मई से 14 मई के बीच गाजीपुर सीट के लिए नामांकन होना है। वोटिंग 1 जून को होगी। भारतीय जनता पार्टी ने गाजीपुर से अफजाल अंसारी से मुकाबले के लिए मनोज सिन्हा के करीबी पारसनाथ राय को मैदान में उतारा है।
ये भी पढ़ें: बृजभूषण शरण सिंह का कटा टिकट, BJP ने कैसरगंज से करण शरण सिंह को दिया मौका
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 2 May 2024 at 17:03 IST