Advertisement

Updated May 2nd, 2024 at 15:51 IST

CBSE Result 2024: जल्द खत्म होगा छात्रों का इंतजार, जानें कब घोषित होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट?

CBSE Result: 2023 में सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी हुए थे। 12 मई को रिजल्ट घोषित किए गए थे।

Reported by: Ruchi Mehra
CBSE Board Result Updates
सीबीएसई रिजल्ट 2024 | Image:Shutterstock
Advertisement

CBSE Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने का लाखों छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। उनका ये इंतजार बहुत जल्द ही खत्म होने वाला है। सीबीएसई के रिजल्ट बहुत जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट को लेकर एक नया अपडेट आया है।

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम 15 मई से पहले जारी किए जा सकते हैं। संभावना है कि सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 को 10 से 15 मई 2024 के बीच जारी हो सकते हैं। साल 2024 में CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में देशभर के करीब 39 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। 10वीं में करीब 21.86 लाख और 12वीं की परीक्षा करीब 16.96 लाख छात्र-छात्राओं ने एग्जाम दिए है।

Advertisement

कैसे चेक करें रिजल्ट?

एक बार परिणाम घोषित होने के बाद छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और www.cbse.gov.in है, जिस पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकेगा। इन वेबसाइट पर जाकर आपको सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट का एक लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करें। यहां एक नया टैब खुलकर आएगा, जिसमें छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालना होगा। इसके बाद आपके सामने रिजल्ट खुलकर आ जाएगा।

Advertisement

छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस, डिजिलॉकर, उमंग ऐप से भी रिजल्ट देख सकते हैं।

कब हुए थे एग्जाम?

बता दें कि इस साल CBSE की कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च आयोजित हुई थीं। वहीं 12वीं कक्षा के एग्जाम 15 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक चले थे।

बात पिछले साल की करें तो 2023 में सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी हुए थे। 12 मई को रिजल्ट घोषित किए गए थे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार भी इसके आसपास रिजल्ट घोषित किए जा सकते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP बोर्ड टॉपर प्राची निगम के समर्थन में शेविंग कंपनी ने निकाली एड, इस वजह से भड़क गए लोग

Advertisement

Published May 2nd, 2024 at 15:51 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo