Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 10:40 IST

Amritpal Singh: जेल में बंद खालिस्तानी अमृतपाल सिंह लड़ेगा चुनाव, इस सीट पर ठोक सकता है दावेदारी

असम केडिब्रुगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह अब लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

Reported by: Ankur Shrivastava
Waris Punjab De Chief Amritpal Singh
Waris Punjab De Chief Amritpal Singh | Image:ANI
Advertisement

Amritpal Singh: असम केडिब्रुगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह अब लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। 'वारिस पंजाब दे' संगठन का मुखिया अमृतपाल के वकील राजदेव सिंह खालसा ने दावा किया है। वकील का कहना है कि अमृतपाल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खडूर साहिब सीट से चुनावी मैदान में उतर सकता है। खालसा ने बताया कि जेल में उनसे मुलाकात की, जहां चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा हुई।

वहीं अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि गुरुवार को अपने बेटे से मिलने के बाद ही इस मामले में कुछ कह सकेंगे, हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि अमृतपाल सिंह ने शुरूआत में राजनीति में आने को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

Advertisement

क्या कहा वकील ने

वकील राजदेव सिंह खालसा ने दावा किया कि उन्होंने बुधवार को डिब्रूगढ़ जेल में उपदेशक से मुलाकात की और उनसे चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। खालसा ने कहा, 'मैं आज डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल मे भाई साहब (अमृतपाल सिंह) से मिला और मुलाकात के दौरान मैंने उनसे अनुरोध किया कि 'खालसा पंथ' के हित में, उन्हें इस बार संसद सदस्य बनने के लिए खडूर साहिब से चुनाव लड़ना चाहिए। खालसा ने दावा किया, 'भाई साहब ने पंथ के हित में मेरा अनुरोध स्वीकार कर लिया... वह एक र्निदलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।'

Advertisement

मोगा से गिरफ्तार हुआ था अमृतपाल

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में 23 अप्रैल 2023 से बंद है। 23 फरवरी 2023 को अमृतपाल के समर्थक लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग के साथ अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। 18 मार्च को अमृतपाल और उसके साथियों पर एनएसए एक्ट लगाया गया।

Advertisement

गिरफ्तारी से पहले अमृतापल सिंह ने भागता फिर रहा था। उसने कई बार अपना हुलिया भी बदला। पुलिस को उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। उसे पंजाब के मोगा जिले से गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

Published April 25th, 2024 at 10:40 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo