Advertisement

Updated March 29th, 2024 at 17:50 IST

कंगना रनौत मेरी बड़ी बहन और मैं... विक्रमादित्य सिंह ने बताया मंडी में क्या है कांग्रेस की रणनीति?

Lok Sabha Election 2024: विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत मेरी बड़ी बहन हैं, मैं उनको बहन का दर्जा देता हूं। हम उनका पूरा मान-सम्मान करेंगे।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Sagar Singh
Himachal Lok Sabha Election 2024
विक्रमादित्य सिंह ने बताया मंडी में क्या है कांग्रेस की रणनीति | Image:PTI
Advertisement

Himachal Lok Sabha Election 2024 : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट चर्चा में बनी हुई है। बीजेपी ने यहां से अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है। कंगना रनौत ने चुनावी प्रचार का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को श्रीराम के नारे और हजारों की संख्या में समर्थकों का हुजुम देखकर एक्ट्रेस कंगना रनौत गदगद हो गईं। उन्होंने कहा कि मंडी की जनता ने अपनी बेटी को स्वीकार कर लिया है। अब कंगना रनौत की राजनीतिक पारी पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे और कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह का बयान सामने आया है।

विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत की दावेदारी को लेकर कहा- हम उनका मान-सम्मान करते हैं। अब वो राजनीतिक अखाड़े में उतर गई हैं। उनका कार्यक्रम चल रहा है, बहुत जल्द कांग्रेस भी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि मैं मंडी का दौरा करूंगा, चुनाव लड़ने के बारे में भी बात होगी।

Advertisement

आपदा में कहां थीं कंगना?

कांग्रेस नेता ने कंगना से सवाल पूछते हुए कहा कि 'आप मंडी की बेटी तो हैं, लेकिन जब मंडी में शताब्दी की सबसे बड़ी आपदा आई थी। उस वक्त क्या वो एक भी दिन मंडी के एक भी इलाके में लोगों से मिलने आईं? क्या उन्होंने मुंबई से मंडी की जनता का सहयोग किया? चुनाव के बाद क्या वो इसी कमिटमेंट के साथ मंडी संसदीय क्षेत्र के हर ब्लॉक में जाएंगी, पंचायत में जाएंगी, उनके पास समय होगा कि वो यहां की जनता की आवाज को सुनें?

Advertisement

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत मेरी बड़ी बहन हैं, मैं उनको बहन का दर्जा देता हूं। हम उनका पूरा मान-सम्मान करेंगे। कांग्रेस नेता सुप्रीया श्रीनेत के विवादित पोस्ट पर उन्होंने कहा- 'पीछे कुछ विवाद हो गया था, हमारा उससे कोई लेना देना नही हैं, माफी भी मांगी है। हम अपने प्रतिद्वंदियों को पूरा मान सम्मान देते हैं। राजनीति अखाड़े में मुद्दों के ऊपर लड़ाई होगी।'

कंगना को मिल रहा समर्थन

एक तरफ जहां कांग्रेस खेमे में हाहाकार मचा हुआ है कि मंडी से किसको उम्मीदवार बनाया जाए, वहीं बीजेपी ने कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद से कंगना पूरी तैयारी के साथ चुनाव प्रचार में जुट गई है। वहां उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कंगना की एक झलक पाने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनावों से पहले आई निवर्तमान सांसदों की 'आपराधिक कुंडली', 44 प्रतिशत के खिलाफ दर्ज हैं मुकदमे

Advertisement

Published March 29th, 2024 at 17:50 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo