Advertisement

Updated May 2nd, 2024 at 14:49 IST

हमें भी देखनी थी कैसी है वो हसीन परी... कंगना रनौत पर एक और कांग्रेस नेत्री के बिगड़े बोल

कंगना रनौत को लेकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं की तरफ से एक के बाद एक विवादित बयान आ रहे हैं। अब प्रतिभा सिंह ने कंगना लेकर हैरान करने वाला बयान दिया।

Reported by: Kanak Kumari
Advertisement

लोकसभा चुनाव में हिमाचल की मंडी सीट को लेकर सियासी गरमागर्मी जारी है। मंडी से भारतीय जनता पार्टी ने बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत को लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। मंडी के भाव से लेकर 'अपवित्र' और अब हसीन परी तक एक के बाद एक बयान सामने आ रहे हैं। राजनीतिक पटल पर कंगना रनौत की एंट्री के बाद से वो हिमाचल कांग्रेस के लिए चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 

ऐसा तो नहीं है कि कंगना पहली ऐसी अभिनेत्री हैं, जो बॉलीवुड में अभिनय के बाद राजीनिति में आ रही हैं, लेकिन फिर भी कांग्रेस की बौखलाहट इसी बात से समझा जा सकता है कि कैसे एक के बाद एक बयान सामने आ रहे हैं। दरअसल, एक जनसभा के दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कंगना को लेकर कहा कि “सारा सेंटर का मीडिया और सोशल मीडिया सब उन्हें ही हाईलाइट कर रहे हैं। सब उसको दिखा रहे हैं। लोग भी जब फेसबुक में देखते हैं या व्हाट्सएप पर देखते हैं, तो लोगों को लगता है कि हमें भी इसे देखना था कि वह कैसी है। हमें देखना था कि हसीन परी कैसी है।”

Advertisement

विक्रमादित्य सिंह के बयान पर भड़कीं कंगना

कांग्रेस कंगना की सुंदरता या फिर उनके अभिनय से आगे नहीं निकल पा रही। तभी तो कभी उनकी कला और कभी उनकी सुंदरता को लेकर ही कांग्रेस की ओर से कटाक्ष किए जाते हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने चुनावी प्रचार प्रसार के दौरान कंगना को लेकर कहा था, “मैं भगवान से उन्हें (कंगना रनौत) सद्बुद्धि देने की कामना करता हूं और यह प्रार्थना करता हूं कि वो देवभूमि हिमाचल से शुद्ध होकर बॉलीवुड में वापसी करेंगी। उन्हें हिमाचल प्रदेश के लोगों के बारे में कुछ नहीं पता है। वो यहां की जमीनी हकीकत से वाकिफ नहीं हैं।” इसपर कंगना ने उन्हें तीखे लहजे में जवाब दिया। 

Advertisement

रामपुर के ननखड़ी में बीजेपी नेत्री कंगना रनौत ने कहा, “आज अगर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जिंदा होते, तो टिक्का को डांट कर कहते कि अपनी बड़ी बहन से माफी मांगो।” कंगना ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड में काम करने की वजह से अपवित्र कहा गया।

इसे भी पढ़ें: LG वीके सक्सेना का DCW पर बड़ा एक्शन, दिल्ली महिला आयोग से निकाले गए 223 कर्मचारी

Advertisement

 

Advertisement

Published May 2nd, 2024 at 10:20 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo