Advertisement

Updated March 29th, 2024 at 14:33 IST

महागठबंधन में खेला! पूर्णिया सीट कांग्रेस के हाथ से फिसली, अब पप्पू यादव करेंगे आर पार की लड़ाई?

जाप का कांग्रेस में विलय भी काम नहीं आया और पप्पू यादव की एक न चली। पूर्णिया सीट राजद के खाते में जा गिरी। अब पप्पू क्या करेंगे, ये सवाल पूछा जाने लगा है!

Reported by: Kiran Rai
पप्पू यादव के सीट पर सस्पेंस बरकरार
पप्पू यादव | Image:pti
Advertisement

Pappu Yadav:  इंडी अलायंस ने आपस में सीटों का बंटवारा कर दिया है। राजद को 26 और कांग्रेस के खाते में 9 गई हैं। पटना में राजद कार्यालय में जाइंट प्रेस कांफ्रेंस में सीट शेयरिंग को लेकर ऐलान किया गया। इस दौरान पप्पू यादव पर सवाल किया गया तो पीसी ही खत्म कर दी गई।

पूर्णिया को लेकर बीमा आश्वस्त थीं तो पप्पू दावा ठोक रहे थे। दिलचस्प बात ये है कि राजद अध्यक्ष लालू यादव की ओर से उन्हें मधेपुरा ऑफर की गई थी जिस पर लड़ने से इनकार कर दिया था।  जो सूची आई है इसमें वो सीट भी कांग्रेस के हाथ नहीं लगी।  इस सबके बीच सोशल मीडिया पर पप्पू ने पोस्ट डाला जिसमें सीमांचल कोसी जीतकर कांग्रेस का झंडा बुलंद करने की बात है।

Advertisement

और प्रेस कांफ्रेंस खत्म

रिवायतन संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पार्टियों के प्रमुख नेताओं को बोलने का मौका मिलता है। लेकिन महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद के दो नेताओं अब्दुलबारी सिद्दीकी और मनोज झा ही अपनी बात रख आगे बढ़ गए।  कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और लेफ्ट पार्टियों के नेताओं को बोलने का मौका ही नहीं हाथ लगा। पप्पू यादव के चुनाव लड़ने को लेकर जब सवाल पूछे जाने लगे तो प्रेस कॉन्फ्रेंस ही खत्म कर दी गई।

Advertisement

ट्वीट तो कर दिया… पप्पू अब क्या करेंगे?

क्या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या फ्रेंडली फाइट में किस्मत आजमाएंगे। ऐसा पहले भी हुआ है। सीवान सीट पर 2019 में राजद और भाकपा माले ने अपने उम्मीदवार उतार दिए थे। इसमें बात सिर्फ एक ही है कि महागठबंधन धर्म की पालन कांग्रेस करेगी तो ऐसा नहीं हो पाएगा। हालांकि पप्पू यादव ने संकेत के जरिए एक संदेश तो दिया है पर इस पर खुलकर कोई कुछ बोल नहीं रहा है। दूसरा ऑप्शन इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ने का हो सकता है। वो भी उस दशा में जब उन्हें कांग्रेस का साथ न मिले। उनकी जिद्द भी अहम है जिसमें उन्होंने कहा था मर जाऊंगा लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ूंगा।

सीट शेयरिंग में किसे मिला क्या?

वाम दल को ये 5 सीटें मिलीं

Advertisement

भाकपा-माले (लिबरेशन) को 3 सीट- आरा, काराकाट, नालंदा

सीपीआई को बेगूसराय

Advertisement

सीपीएम को खगड़िया की सीट मिली है।

कांग्रेस को मिली 9

किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, पटना साहिब, सासाराम, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, महाराजगंज

राजद 26 पर दिखाएगी दम खम

औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा, सारण, पाटलिपुत्र, बक्सर, उजियारपुर, जहानाबाद, दरभंगा, बांका, अररिया, मुंगेर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, मधुबनी, सीवान, शिवहर, वैशाली, हाजीपुर, सुपौल, वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज।

ये भी पढ़ें-  बिहार में महागठबंधन की सीट शेयरिंग फाइनल, RJD के खाते में 26 कांग्रेस के पास 9, देखें List

Advertisement

Published March 29th, 2024 at 14:27 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo