Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 22:16 IST

बाहुबली नेता धनंजय सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत, फिर भी चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते?

Dhananjay Singh Jaunpur : बाहुबली नेता धनंजय सिंह को भले ही इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गई हो, लेकिन वो अभी भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

Reported by: Sagar Singh
Dhananjay Singh Jaunpur
चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते धनंजय सिंह? | Image:Republic
Advertisement

Dhananjay Singh Jaunpur : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह (Former MP Dhananjay Singh) को अपहरण और फिरौती के एक मामले में जमानत दी है, लेकिन सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। धनंजय सिंह के जेल से बाहर आने पर जौनपुर का लोकसभा चुनाव अब दिलचस्प हो जाएगा। खास बात ये है कि धनंजय सिंह को भले ही जमानत मिल गई हो, लेकिन वो अभी भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को अपहरण और फिरौती के एक मामले में जौनपुर की MP/MLA कोर्ट ने सजा हुई थी। कोर्ट के इस फैसले को धनंजय सिंह ने हाई कोर्ट में चुनौती थी। जहां उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट से फौरी राहत तो मिली, लेकिन हाई कोर्ट ने सात साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अब धनंजय सिंह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

Advertisement

क्यों चुनाव नहीं लड़ सकते धनंजय सिंह?

जौनपुर की MP/MLA कोर्ट ने नमामि गंगे परियोजना के प्रबंधक अभिनव सिंघल के अपहरण और फिरौती मांगने के 2020 के मामले में धनंजय सिंह और उनके साथी संतोष विक्रम सिंह को 6 मार्च, 2024 को 7 साल के सजा सुनाई थी। भारत में वह व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता है, जिसे किसी मामले में दो साल या उससे अधिक की सजा मिली है। धनंजय सिंह को MP/MLA कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई है। ये ही वजह है कि वो लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

Advertisement

पत्नी श्रीकला लड़ रहीं चुनाव

बाहुबली नेता धनंजय सिंह दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2009 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी जीता, लेकिन उसके बाद उन्हें सफलता नहीं मिली। धनंजय सिंह की पत्नी जौनपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं और जौनपुर संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की उम्मीदवार हैं। धनंजय सिंह के जमानत पर बाहर आने से जौनपुर का चुनाव दिलचस्प हो जाएगा। वो अपनी पत्नी के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित कर सकेंगे।

Advertisement

'चुनाव प्रभावित करने की कोशिश'

धनंजय सिंह, 6 मार्च से जौनपुर जेल में बंद थे। रंगदारी और अपहरण के एक मामले में 7 साल की सजा काट रहे थे। जौनपुर एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि शासन के आदेश का अनुपालन करते हुए उन्हें शनिवार को सुबह आठ बजे जौनपुर जिला कारागार से बरेली जेल ले जाया गया है। खबर है कि धनंजय सिंह जेल के अंदर से चुनाव को कथित रूप से प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे और शासन ने इस बात को संज्ञान में लेते हुए उन्हें बरेली जेल भेजा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: अमेठी से राहुल तो रायबरेली से लड़ेंगी प्रियंका? CEC सदस्यों के सुझाव पर कल आ सकता है फैसला

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 22:16 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

11 घंटे पहलेे
11 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo