Advertisement

Updated May 10th, 2024 at 21:16 IST

EXCLUSIVE/ लोकसभा चुनावों के परिणाम से पहले ही PM मोदी ने क्यों कहा- मेरे पास Already 400 का संख्या बल है

पीएम मोदी से जब 400 पार के नारे और विपक्ष के संविधान बदलने को लेकर सवाल किया गया तो प्रधानमंत्री ने विस्तृत जवाब दिया।

Reported by: Deepak Gupta
pm modi
pm modi | Image:R Bharat
Advertisement

PM Modi Exclusive Interview With Arnab Goswami: लोकसभा चुनाव 2024 में अबतक तीसरे चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है। कुछ दिनों में चौथे चरण का मतदान होगा। इससे पहले पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिपब्‍लिक भारत से एक्‍सक्‍लूसिव बातचीत की। अर्नब गोस्‍वामी के साथ 100 मिनट की खास मुलाकात में पीएम मोदी ने हर मुद्दे पर डायरेक्‍ट बात की और हर सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।

पीएम मोदी से जब 400 पार के नारे और विपक्ष के संविधान बदलने को लेकर सवाल किया गया तो प्रधानमंत्री ने विस्तृत जवाब दिया।

Advertisement

मेरे पास Already 400 का संख्या बल है-  पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जहां तक 400 का सवाल है 2019 से 2024 तक मेरे पास जो सदन में संख्या बल है। बीजेपी का एनडीए का और एनडीए प्लस का वह करीब-करीब 400 है, सदन में हम ऑलरेडी 400 हैं। करीब 360 हम एनडीए के सदस्य हैं, हमें आंध्र मदद करता रहा उड़ीसा मदद करता रहा नॉर्थ ईस्ट मदद करता रहा और 5 साल मदद की है यह नंबर मिलकर 400 हो ही जाता है।

Advertisement

पीएम ने कहा कि क्या इस चुनाव में कोई 400 पर करने का लक्ष्य तय नहीं करेगा। अगर मैं 400 पर हूं तो क्या मैं मेरे कार्यकर्ताओं को मोटिवेट करने के लिए 400 पर की बात नहीं करूंगा क्या और यह नारा जनता से आया।

Advertisement

संविधान बदलने के आरोपों पर क्या बोले पीएम मोदी?

संविधान बदलने के विपक्ष के आरोपों पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं सदन में संविधान दिवस मनाने के लिए प्रस्ताव लेकर आया किसने विरोध किया? कांग्रेस पार्टी के स्वयं खड़गे जी ने खड़े होकर भाषण दिया कि संविधान दिवस की क्या जरूरत है, 26 जनवरी है तो? तब मैंने कहा कि संविधान के प्रति देश के लोगों की श्रद्धा बनाने के लिए जैसे आज भी रामायण और महाभारत के कथा कीर्तन होते हैं, हर पीढ़ी को आगे बढ़ाया जाता है। संविधान को हम लोगों को इस आदर भाव से देखने की आदत डालनी चाहिए मेरे लिए संविधान वही चीज है।

Advertisement

मैंने गुजरात में संविधान को लेकर अभियान चलाया- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब संविधान के 60 साल पूरे हुए थे तब मैं भारत सरकार को कहा था कि हमें संविधान का बहुत बड़ा महोत्सव मानना चाहिए। भारत सरकार ने कुछ नहीं  किया। मैंने मेरे गुजरात में संविधान के 60 साल को लेकर बहुत बड़ा अभियान चलाया था और इतना ही नहीं मैंने संविधान के ग्रंथ को हाथी के ऊपर सजाया और मैं खुद हाथी के पैरों के पास पैदल चलता था।संविधान के प्रति मेरा समर्पण है।

Advertisement

पीएम ने बताया कि जब मैं पहली बार पार्लियामेंट में गया तो संसद की सीढ़ियों पर मैंने माथा टेका था। 2019 में प्रधानमंत्री पद के लिए जब मेरी पार्टी ने मुझे नेता चुना तो सबसे पहले मैंने अपना सर संविधान के सामने झुकाया था, तब मैंने पद ग्रहण किया था और भाषण दिया था यह मेरा अपना पक्ष है।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी के पास 250 जोड़ी कपड़े हैं?प्रधानमंत्री ने 'दामाद' का किया जिक्र

Advertisement

Published May 10th, 2024 at 18:25 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo