IPL 2024: गुजरात से हारी CSK, प्लेऑफ की रेस में बरकरार; GT की कितनी उम्मीदें

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK को IPL 2024 में एक और हार का सामना करना पड़ा है। CSK को गुजरात टाइटंस से बड़ी हार मिली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gujarat Titans Beat CSK By 35 Runs
गुजरात टाइटंस ने CSK को हराया | Image: IPL

IPL 2024: 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को IPL के मौजूदा सीजन में एक और हार मिली है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK को शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने हराया है। CSK को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है, हालांकि बावजूद इसके वो प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। 

CSK और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL मुकाबला खेला गया, जिसमें गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ 35 रन से बड़ी जीत दर्ज की। 

कप्तान शुभमन गिल और उनके जोड़ीदार साई सुदर्शन के शतकों के दम पर गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 231 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 196 रन ही बना पाई और 35 रन से हार गई। CSK की तरफ से डैरिल मिचेल और मोईन अली ने तूफानी अर्धशतकीय पारियां खेलीं। मिचेल ने जहां 34 गेंदों पर 63 रन बनाए तो वहीं मोईन ने 36 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। वहीं अंत में धोनी ने थोड़ा दमखम दिखाया, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। 

प्वॉइंट्स टेबल में कहां CSK? 

Advertisement

गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस हार का CSK को प्वॉइंट्स में कोई नुकसान नहीं हुआ है। वो चौथे नंबर पर ही बरकरार है। उसकी नेट रन रेट पर असर पड़ा है, हालांकि फिर भी ये पांचवें और छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स से बहुत अच्छी है। CSK के अब 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं। IPL के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को अब अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। वहीं गुजरात टाइटंस की उम्मीदें भी बनी हुई हैं। वो इस जीत के साथ मुंबई और पंजाब से ऊपर आठवें नंबर पर आ गई है। गुजरात के अब 12 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हैं। गुजरात की इस जीत के साथ हालांकि पंजाब किंग्स एलिमिनेट हो गई है। 

ये भी पढ़ें- T20 World Cup टीम में जगह न मिलने के बाद न्यूजीलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड