Advertisement
LIVE-BLOG

Updated May 10th, 2024 at 23:52 IST

केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने से ममता बनर्जी हुईं खुश, बोल दी बड़ी बात

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों के बीच सैम पित्रोदा के बाद कांग्रेस के एक और नेता मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। मणिशंकर अय्यर ने कथित रूप से पाकिस्तान का समर्थन किया है। इस पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो चुकी है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के नेता सैम पित्रोदा के बयानों को लेकर पहले से ही कांग्रेस को घेर रहे हैं।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
Chief Minister Mamata Banerjee
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी | Image: PTI
11: 51 IST, May 10th 2024

AIMIM अध्यक्ष और हैदराबाद संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने असद बाबा नगर में डोर-टू-डोर प्रचार अभियान चलाया।

11: 20 IST, May 10th 2024

पश्चिम बंगाल के हुगली से BJP उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने कहा, "हर कोई देख सकता है कि ममता बनर्जी अपनी जमीन खो रही हैं, इसलिए वह पीएम नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमले कर रही हैं... हम राज्य में 30 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य बना रहे हैं।

Advertisement
11: 18 IST, May 10th 2024

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को अंतरिम ज़मानत पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने कहा, "...मैं पूरे देश को बधाई देना चाहता हूं क्योंकि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने ज़मानत दे दी है। यह उन लोगों को एक करारा जवाब है जो लोग देश में तानाशाही फैलाना चाहते हैं, देश में लोकतंत्र का शासन कायम रहेगा। एनडीए सरकार के अन्याय के खिलाफ INDIA गठबंधन न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाएगा..."

11: 05 IST, May 10th 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उनके आवास पहुंचने पर परिवार के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 जून तक अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया।

Advertisement
7: 22 IST, May 10th 2024

राम मंदिर को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह वो लोग हैं जिन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा देकर भगवान राम के अस्तित्व और राम सेतु पर सवाल उठाया था। इन्होंने जानबूझकर राम मंदिर के मुद्दे को अटकाया, भटकाया और लटकाया... राम मंदिर का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वह प्रधानमंत्री मोदी और उन लोगों को जाता है जिन्होंने 495 साल राम मंदिर के निर्माण का प्रयास किया। कांग्रेस ने कुछ किया ही नहीं, उन्होंने पहले भी विरोध किया था और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को भी ठुकराया था..."

7: 20 IST, May 10th 2024

PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम ज़मानत मिलने पर कहा, "मुझे खुशी है कि अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई। आज-कल देश में अंधा राज चल रहा है। किसी को भी जेल में डाल सकते हैं और ज़मानत मिलने में इतना वक़्त लगता है, ये बहुत बुरा है..."

Advertisement
7: 19 IST, May 10th 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुए। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है।

4: 59 IST, May 10th 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी ने एक ही उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है। फतेहगढ़ साहिब से गेजा राम वाल्मीकि को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया। 


 

Advertisement
4: 44 IST, May 10th 2024

तेलंगाना के महबूबनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने में लगी हुई है। कांग्रेस जानती है धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान विरोधी है। कांग्रेस ये भी जानती है कि बाबासाहेब ने इसका विरोध किया था। धर्म के आधार पर आरक्षण देश को तबाह कर देगा। इससे नाजायज धर्मांतरण कराने वालों को बढ़ावा मिलेगा। फिर भी कांग्रेस मुस्लिम आरक्षण से पीछे नहीं हट रही क्योंकि यही कांग्रेस का असली एजेंडा है।"
 

4: 40 IST, May 10th 2024

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। जल्द ही उनकी जेल से रिहाई हो सकती है। अरविंद केजरीवाल को लेने के लिए घर से सुनीता केजरीवाल निकल चुकी हैं। वह तिहाड़ जेल पहुंच रही हैं ।
 

Advertisement
3: 04 IST, May 10th 2024

अरविंद केजरीवाल को अंतरिम राहत के बाद आम आदमी पार्टी की पहली प्रतिक्रिया आई है। सांसद संजय सिंह ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है और कहा कि तानाशाही का अंत होगा। सत्यमेव जयते। देश देखेगा केजरीवाल का कमाल।

2: 41 IST, May 10th 2024

अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर INDI गठबंधन की पहली प्रतिक्रिया आई है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे ये देखकर बहुत खुशी हुई कि अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। मौजूदा चुनाव के लिहाज से यह काफी मददगार होगा।


 

Advertisement
2: 40 IST, May 10th 2024

लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है।

1: 46 IST, May 10th 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष ने अपनी हार मान ली है। कांग्रेस, सपा, बसपा सबने अपनी हार स्वीकार ली है और इसलिए वे भगवान राम पर टिप्पणी कर रहे हैं। कोई कहता है राम मंदिर बेकार बना तो कोई कहता है कि भारत को इससे क्या लाभ है? आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को राम मंदिर तो बुरा ही लगेगा क्योंकि जब इनकी सरकार थी तब राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों पर इन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

Advertisement
1: 45 IST, May 10th 2024

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नंदुरबार में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आरक्षण पर कांग्रेस का हाल चोर मचाए शोर वाला है। धर्म के आधार पर आरक्षण बाबा साहेब की भावना के खिलाफ है... संविधान की भावना के खिलाफ है। लेकिन कांग्रेस का एजेंडा है - दलित, पिछड़े, आदिवासी का आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना। ये महा अघाड़ी, आरक्षण के महाभक्षण का महा अभियान चला रही है। वहीं SC-ST-OBC का आरक्षण बचाने के लिए मोदी आरक्षण के महारक्षण का महायज्ञ कर रहा है।

1: 41 IST, May 10th 2024

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज चंडीगढ़ पहुंचे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया है।

Advertisement
11: 42 IST, May 10th 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के चौथे चरण से पहले महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी नंदुरबार में अपनी सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।

11: 40 IST, May 10th 2024

गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

Advertisement
11: 12 IST, May 10th 2024

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में करारी हार की संभावना देखते हुए ये सारे कांग्रेसी बौखला गए हैं। जिन्हें भारत की सेना पर भरोसा नहीं है उन्हें भारत में रहने की बजाय पाकिस्तान जाना चाहिए।


 

11: 11 IST, May 10th 2024

मणिशंकर अय्यर की पाकिस्तान वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता भारत में रहते हैं लेकिन उनका दिल पाकिस्तान में रहता है। पाकिस्तान में इतनी हिम्मत? भारत जानता है कि मुंहतोड़ जवाब कैसे देना है।

Advertisement
11: 10 IST, May 10th 2024

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनका एक इंटरव्यू क्लिप वायरल हो गया है, जिसमें अय्यर कहते हैं कि पाकिस्तान एक सम्मानित राष्ट्र है जिसके पास परमाणु बम भी है, इसलिए भारत को उनके साथ बातचीत करनी चाहिए। अय्यर ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में भारत की ओर से पाकिस्तान तक पहुंचने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। मणिशंकर अय्यर ने कहा, 'वे भी एक संप्रभु देश (पाकिस्तान) हैं। वे एक सम्मानित राष्ट्र हैं। आप उनके (पाकिस्तान) साथ कड़ी बात कर सकते हैं। लेकिन बातचीत शुरू करें। आप बंदूक लेकर चल रहे हैं जिससे आपको कुछ नहीं मिला। तनाव बढ़ रहा है और अगर कोई पागल वहां आ जाए तो देश का क्या होगा? उनके पास परमाणु बम है। परमाणु बम भी हमारे पास है। लेकिन यदि कोई पागल व्यक्ति लाहौर स्टेशन पर बम विस्फोट कर दे तो 8 सेकेंड के अंदर उसकी रेडियोधर्मिता अमृतसर तक पहुंच जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसलिए आपको परमाणु बमों के इस्तेमाल को रोकना चाहिए। लेकिन, अगर आप उनके (पाकिस्तान) साथ बातचीत शुरू करते हैं और उन्हें प्रोत्साहित करते हैं (उन्हें ऐसा मानकर), तो उन्हें अपने परमाणु बम के बारे में सोचना शुरू कर देना चाहिए। लेकिन अगर आप झिझकते हैं फिर कोई पागल आकर बम फोड़ देगा, फिर क्या होगा?

Published May 10th, 2024 at 11:13 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo