Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 09:29 IST

कैसा रहेगा आज आपका दिन? इन राशियों के जातकों की बढ़ सकती है मुश्किलें, जानें यहां

आज यानि 7 मई का दिन किस राशि के जातक के लिए कैसा रहेगा ये हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में हम आपको लिए लेकर आए हैं दैनिक राशिफल।

Reported by: Ravindra Singh
Rashifal
आज का राशिफल | Image:freepik
Advertisement

Aaj Ka Rashifal 7 May 2024: हर राशि के जातकों के लिए उनका हर दिन खास होता है। कभी किसी के लिए कोई दिन अच्छा होता है तो किसी और के लिए वही दिन बुरा हो जाता है। ये सब ग्रह और नक्षत्रों की चाल पर निर्भर करता है। आज यानि 7 मई का दिन किस राशि के जातक के लिए कैसा रहेगा ये हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में हम आपको लिए लेकर आए हैं दैनिक राशिफल जिसमें आप सभी राशियों के लिए आज के दिन का हाल जानेंगे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज उनका चंद्रमा निगेटिव है। आज आप अपने दुश्मनों और विरोधियों से सावधान रहें। खरीददार में सतर्क रहें व्यर्थ चीजों में पैसा गवां सकते हैं। किसी भी पेपर पर साइन करने से बचें या फिर काफी सोच-समझ कर साइन करें। आज के दिन कोई भी फैसला सोच समझकर लें बड़ी गलती हो सकती है सतर्क रहें।

वृषभ राशि

आज के दिन इस राशि के जातकों का चंद्रमा उनके पक्ष में रहेगा, आप आज के दिन परिवार के साथ आनंद उठा सकते हैं। बेहतरीन व्यवहार और कड़ी मेहनत के चलते आप अपने कठिन कामों पर सफलता पाएंगे। आय के नए साधन बनते हुए दिखाई दे रहें हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए उनके माता-पिता के स्वास्थ्य से संबंधित खुश खबरी है। आज के दिन आपके माता-पिता की लंबी समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या दूर हो सकती है। आपके अच्छे व्यवहार से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बन रहे है। पारिवारिक कार्यक्रमों से आपको थकान हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप अपने कार्यस्थल पर काफी खुश रहने वाले हैं। काम को लेकर आप यात्रा पर भी निकल सकते हैं। माता-पिता से आपको सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। किसी भा काम को करने से पहले आप दो बार सोचें और विचार करें। बकाए पैसों के लिए आपकी यात्रा के संयोग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को अगर भविष्य में अच्छा करना है तो आज के दिन से ही ध्यान लगाकर पढ़ाई शुरू कर दें।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उनके घरों में सुख और शांति लेकर आने वाला है। आज के दिन आप अपनी नौकरी से संबंधित किसी महत्वपूर्ण शख्स से मुलाकात करेंगे जो आपकी मदद करेगा। आज आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी के साथ पुरस्कार से सम्मानित होने की संभावनाएं बन रही है।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप स्वस्थ रहेंगे अपने टारगेट्स अचीव करने में सफलता पाएंगे। आपके काम से आपके अधिकारी आप से खुश रहेंगे। किसी अन्य मामले में आपको आज अच्छी खबर मिल सकती है। आज के दिन आप अपने प्रतिद्वंदियों पर हावी रहेंगे।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज सीखने वाला दिन है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण की जरूरत है। आज से आपकी लाइफस्टाइल में भी परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं, ये पहले से बेहतरीन होने की संभावनाएं दिखा रहा है।  

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज बहुत ही सतर्क रहने वाला दिन है। धनु राशि के जातकों का आज चंद्रमा अस्त हो रहा है, इसलिए इस राशि के जातक अपने चारों ओर निगेटिव वेव से घिर सकते हैं। काम करने में आप जल्दबाजी न करें महत्वपूर्ण काम में गलती हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज का दिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताएंगे। आज के दिन आप अपने घर का बदलाव कर सकते हैं साथ ही नौकरी के बदलने के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को आज चंद्रमा की मदद मिलेगी, जिसके बाद ये खुशी महसूस करेंगे। आप अपनी नौकरी में बेहतर कर सकते हैं। वहीं नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। ऊर्जा को बनाए रखने के लिए आराम जरूरी है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक जो अपने साथी के साथ प्यार में हैं वे इस बारे में उलझन में होंगे कि वे कैसा महसूस करते हैं। ज्यादा उम्मीदें न रखें आपकी उम्मीदों को झटका लग सकता है। वहीं इस राशि के जातक जो अभी छात्र जीवन में हैं उन्हें अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है।  

यह भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal: इन राशिवालों का दिन रहेगा शानदार, इन्हें हो सकती है परेशानी; पढ़ें राशिफल
 

Advertisement

Published May 7th, 2024 at 09:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

18 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo