Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 14:06 IST

अमेरिका में नेब्रास्का और आयोवा में तूफान से इमारतें ढहीं

Buildings collapsed: अमेरिका में तूफान के कारण नेब्रास्का और आयोवा में इमारतें ढह गईं।

Sky-high buildings
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image:Pixabay
Advertisement

Buildings collapsed: मध्यपश्चिमी अमेरिका में शुक्रवार को भीषण तूफान ने जमकर कहर बरपाया जिससे नेब्रास्का राज्य के ओमाहा में एक इमारत ढह गयी जिसके मलबे में कई लोग दब गए और सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

तूफान से शुक्रवार रात तक कई लोगों के घायल होने की खबरें मिलीं। आयोवा में रात को लगातार तूफान की चेतावनियां जारी की गयीं।

Advertisement

नेब्रास्का की लैंकास्टर काउंटी में तूफान के कारण एक व्यावसायिक इमारत गिरने से तीन लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने बताया कि इमारत के मलबे में कई लोग फंस गए लेकिन सभी को बचा लिया गया और उन्हें जानलेवा चोटें नहीं आयी हैं।

सोशल मीडिया पर आयी तस्वीरों से पता चलता है कि ओमाहा से करीब 48.3 किलोमीटर दूर आयोवा के मिंडन शहर में भी काफी नुकसान पहुंचा है।

Advertisement

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने आयोवा, कंसास, मिसौरी, ओक्लाहोमा और टेक्सास के कई हिस्सों में तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों ने भारी बारिश और तेज हवा चलने की आशंका जतायी है।

ओमाहा पुलिस के लेफ्टिनेंट नील बोनाकी ने बताया कि शुक्रवार को तूफान के कारण शहर में सैकड़ों मकानों को नुकसान पहुंचा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: रवीना, जॉन, जैकलीन की अपील, भीषण गर्मी में जानवरों के लिए साफ पानी रखने को कहा

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 14:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

8 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo