अपडेटेड 11 May 2024 at 12:19 IST

बंधे हाथ, रेता गया गला...दिल्‍ली के पॉश इलाके में जानेमाने डॉक्‍टर की हत्या; किचन में मिली लाश

दिल्‍ली के पॉश इलाके जंगपुरा में जानेमाने डॉक्टर की हत्या से सनसनी मच गई है। मृतक की पहचान डॉक्‍टर योगेश चंद्र पॉल के रूप में हुई है।

Follow : Google News Icon  
 Cousins found murdered in Rajasthan's Balotra
Cousins found murdered in Rajasthan's Balotra | Image: PTI/representative

Delhi Crime: दिल्‍ली के पॉश इलाके जंगपुरा में जानेमाने डॉक्टर की हत्या से सनसनी मच गई है। मृतक की पहचान डॉक्‍टर योगेश चंद्र पॉल के रूप में हुई है। वो पेशे से जनरल फिजिशियन थे। डॉ. योगेश का शव उनके घर के किचन में मिला। उनके हाथ बंधे हुए थे और धारदार हथियार से गला रेता गया था।

पुलिस ने शुरुआती जांच में घर में लूट की भी आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि मृतक चन्द्र पॉल की पत्नी नीला पॉल दिल्ली सरकार में डॉक्टर हैं। पुलिस ने क्राइम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए।

जंगपुरा में अपना क्लीनिक चलाते थे योगेश

पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि बुजुर्ग डॉक्टर योगेश चन्द्र पॉल अपने परिवार के साथ जंगपुरा के सी-14 के अपर ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। डॉ. योगेश फिजिशियन थे और जंगपुरा में अपना क्लीनिक चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी नीना पॉल और दो बच्चे शामिल हैं। पत्नी नीना डॉक्टर हैं और दिल्ली सरकार के अस्पताल में कार्यरत हैं।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को डॉक्टर पॉल की पत्नी अस्पताल से घर लौटीं तो उन्होंने अपने पति का शव रसोई में पड़ा पाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले करीब 3 से 4 लोग थे। आरोपियों को डॉक्टर के घर में अकेले होने की जानकारी थी। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात को करीबी ने अंजाम दिया है।

जाफराबाद इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या

Advertisement

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के जाफराबाद इलाके में शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे 34 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात जाफराबाद के गली नंबर 6, चौहान बांगर की है। मृतक युवक की पहचान नाजिम के रूप में हुई है। मृतक नाजिम पर दिल्ली और यूपी में हत्या, लूट और एनडीपीएस एक्ट समेत 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें- यूपी में रक्तचरित्र! पत्नी, मां, 3 बच्चों की हत्या के बाद सनकी ने की खुदकुशी; खून से लाल हुआ सीतापुर

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 11 May 2024 at 12:13 IST