अपडेटेड 11 May 2024 at 11:53 IST

मेरा तो आखिरी है, जो मंदिर मैंने बनवाया उसने... रोहित शर्मा ने खोले सारे राज, इमोशनल कर देगा VIDEO

Rohit Sharma Leak Video: रोहित शर्मा का एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें दावा किया जा रहा है कि वो मुंबई इंडियंस के कई राज खोल रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Rohit sharma leak video talking to abhishek nayar
रोहित शर्मा का लीक वीडियो | Image: x/kkr

Rohit Sharma Video: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस अभी तक फिसड्डी साबित हुई है। पांच बार की चैंपियन टीम ने कप्तान बदलने का फैसला क्या किया, किस्मत ने उनसे आंखें चुरा ली। शनिवार को हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से है। ईडन गार्डन मैदान पर होने वाले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके कारण हड़कंप मचा है।

रोहित शर्मा सिर्फ मुंबई इंडियंस नहीं बल्कि तमाम भारतीय क्रिकेट के फैंस के दिल की धड़कन हैं। जब से उनकी फ्रेंचाईजी ने उन्हें कप्तानी पद से हटाया है, तब से फैंस उन्हें और ज्यादा सपोर्ट करने लगे हैं। वहीं, इसकी भारी कीमत हार्दिक पांड्या को चुकानी पड़ रही है क्योंकि मुंबई इंडियंस के फैंस उन्हें बतौर कप्तान स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। इस बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस और ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं।

रोहित का वीडियो लीक, मचा बवाल

KKR के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा अपने पुराने साथी अभिषेक नायर से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। ईडन गार्डन पर जब दोनों बात कर रहे थे तब पीछे से फैंस रोहित को जमकर चीयर कर रहे थे। शोर इतना था कि रोहित-अभिषेक की पूरी बातचीत साफ तौर से सुनाई नहीं दी, लेकिन जितनी समझ आई, वो सोशल मीडिया पर बवाल मचाने के लिए काफी है। इस वीडियो को KKR ने शेयर करने के बाद डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक हिटमैन के फैंस इसे डाउनलोड कर चुके थे और अब ये वीडियो आग की तरह फैल रही है।

वीडियो में क्या है?

शोर के बीच बातचीत में साफ-साफ तो कुछ सुनाई नहीं दे रहा लेकिन कुछ बातें अस्पष्ट तौर पर सुनी जा सकती है, जिसके बारे में हम आपको बताते हैं। दावों के मुताबिक रोहित कहते हैं,

Advertisement

एक एक चीज चेंज हो रहा है। वो उनके ऊपर है लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं तो कहीं जाने नहीं वाला, जो भी है... मेरा घर है भाई। जो मंदिर मैंने बनाया है। मेरा क्या है भाई, मेरा तो ये लास्ट है।

रोहित शर्मा की इस लीक वीडियो को देख सोशल मीडिया पर तूफान आ गया है। फैंस को भी यकीन होते जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के साथ हिटमैन का ये आखिरी सीजन हो सकता है। बता दें कि अगले साल यानि आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है और टीमों में कई फेरबदल होने की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: MS Dhoni को 'भगवान' मान सजदे में झुका फैन, माही ने लगाया गले और फिर... VIDEO जीत लेगा दिल

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 11 May 2024 at 11:53 IST