केजरीवाल की बेल पर बांसुरी स्वराज ने कसा तंज, बोलीं- 'जमानत का मतलब ये नहीं कि वह निर्दोष हैं'

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने तंज कसा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Kejriwal and Bansuri Swaraj
सीएम केजरीवाल और बांसुरी स्वराज | Image: ANI

Bansuri Swaraj: दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम बेल मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। इसपर बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने यह कहा है कि इस बेल का मतलब ये नहीं है कि अरविंद केजरीवाल निर्दोष हैं।  

बांसुरी स्वराज को केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह नई दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। बांसुरी स्वराज ने आगे कहा कि ये बेल अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए मिली है। 

लोगों को भ्रमित करना AAP की आदत- बांसुरी 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा है कि, ‘केजरीवाल को केवल प्रचार के लिए अंतरिम जमानत मिली है। इस बेल का मतलब ये नहीं है कि वो निर्दोष हैं, क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है केजरीवाल की शराब घोटाले में व्यक्तिगत भूमिका रही है। लोगों को भ्रमित करना आम आदमी पार्टी की पुरानी आदत है। इस बार भी दिल्ली की जनता सभी 7 सीटें बीजेपी की झोली में डालेगी। 

जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने किया संबोधित

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार का आगाज आज से करेंगे। तिहाड़ से रिहाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पूरा प्लान बताया। जेल से बाहर आते ही देर शाम उन्होंने रोड शो किया और समर्थकों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, "ये चाहते हैं देश के अंदर एक ही तानाशाह हो। हमारा देश बहुत महान है। इसके पहले देश में कई मौके आए, जब तानाशाहों ने कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन देश के लोगों ने उनका तख्ता उखाड़कर फेंक दिया। मैं तन-मन-धन से उसके खिलाफ लड़ रहा हूं।"

Advertisement

यह भी पढ़ें : 'वो कहते हैं PAK के पास एटम बम...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर PM का हमला

मैं 24 में से 36 घंटे काम करूंगा: CM केजरीवाल

जेल से आने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, “मैं सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने मुझे 21 दिन दिए हैं। एक-एक दिन में 24 घंटे हैं। मैं एक दिन में 24 में से 36 घंटे काम करूंगा। मेरा सबकुछ कुर्बान है देश के लिए। मेरे खून का एक-एक कतरा मेरे देश के लिए है। मेरे देश को बचाने के लिए मैं पूरे देश में जाऊंगा।”

Advertisement

यह भी पढ़ें : IPL 2024: निर्णायक मोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, पंत पर लगा बैन

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड