IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स पर टूटा मुसीबत का पहाड़, RCB के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबले से ऋषभ पंत Out

दिल्ली कैपिटल्स को IPL प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे, लेकिन इस बीच टीम पर मुसीबत टूट पड़ी है। पंत अगले मैच से बाहर हो गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Capitals Captain Out of Match Against RCB
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत RCB के खिलाफ मैच से बाहर हुए | Image: IPL

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स की गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद IPL प्लेऑफ की दौड़ और पेचीदा हो गई है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स को छोड़कर बाकी सभी 8 टीमें क्वालीफिकेशन की रेस में बनी हुई हैं। इसमें दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) भी शामिल है। RCB और गुजरात की उम्मीदें बेशक जिंदा हैं, लेकिन दिल्ली की असली लड़ाई CSK और लखनऊ सुपर जायंट्स से है।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) इस वक्त 12 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। वहीं CSK और लखनऊ के भी 12-12 अंक हैं। अगर दिल्ली को इन दोनों टीमों से आगे निकलना है तो अपना अगला मुकाबला जीतना होगा, लेकिन इससे पहले दिल्ली की टीम पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

RCB के खिलाफ 'करो या मरो' मैच नहीं खेलेंगे पंत 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ बेंगलुरु में 12 मई, रविवार को होने वाले निर्णायक मैच से बाहर हो गए हैं। दरअसल दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ी कार्रवाई की है और उन पर एक मैच का बैन लगाया है। 

Advertisement

ऋषभ पंत पर क्यों लगाया बैन? 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में IPL की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। वो अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे और ये दिल्ली के लिए बहुत बड़ा झटका है। ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन और भारी जुर्माना इसलिए लगाया गया है, क्योंकि इस सीजन ये तीसरी बार है, जब दिल्ली कैपिटल्स स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई है। दिल्ली कैपिटल्स के बाकी खिलाड़ियों, जिसमें इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट भी शामिल है- पर 12 लाख रुपए या उसकी जो भी मैच फीस हो, उसका का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

राजस्थान के खिलाफ धीमी गति से डाले ओवर

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर सिर्फ बैन ही नहीं, बल्कि जुर्माना भी लगा है। दरअसल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मैच में ऋषभ पंत की टीम स्लो ओवर रेट का उल्लंघन करती हुई पाई गई है। IPL की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में आखिरी ओवर की शुरुआत के वक्त 10 मिनट पीछे थी, जो IPL की आचार संहिता का उल्लंघन है। इसको देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन और 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 

दिल्ली के लिए RCB के खिलाफ मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही जीत उसकी उम्मीदें जिंदा रखेगी, लेकिन अब ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में दिल्ली की कप्तानी कौन करता है? देखना ये होगा।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: निर्णायक मोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, कप्तान ऋषभ पंत पर लगा बैन

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड