Advertisement

Updated March 29th, 2024 at 11:03 IST

दक्षिण अफ्रीका में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस पुल खाई में गिरी, 45 लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका में ईस्टर उत्सव के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस एक पहाड़ी दर्रे पर बने पुल से नीचे गिर गयी। हादसे में 45 लोगों की मौत हो गई।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Rupam Kumari
Bus Accident in South Africa
साउथ अफ्रीका में बस खाई में गिरी | Image:REUTERS
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका में बृहस्पतिवार को ईस्टर उत्सव के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस एक पहाड़ी दर्रे पर बने पुल से नीचे गिर गयी और उसमें आग लग गयी जिससे कम से कम 45 लोगों की मौत हो गयी। उत्तरी लिम्पोपो प्रांत के प्राधिकारियों ने बताया कि हादसे में केवल आठ साल का एक बच्चा जीवित बचा है जिसका उपचार किया जा रहा है। उसे गंभीर चोट आयी हैं।

लिम्पोपो प्रांतीय सरकार ने बताया कि बस ममातलकाला पुल से 164 फुट नीचे खाई में गिर गयी जिसके बाद उसमें आग लग गयी। प्रांतीय सरकार ने बताया कि तलाश अभियान जारी है लेकिन कई शव इतने बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है और वे अभी बस में ही फंसे हैं।

Advertisement

प्राधिकारियों ने बताया कि उनका मानना है कि बस पड़ोसी देश बोत्सवाना से मोरिया शहर जा रही थी जो मशहूर ईस्टर तीर्थस्थल है। उनके मुताबिक ऐसा लगता है कि बस के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उसकी भी मौत हो गयी।

राष्ट्रीय परिवहन विभाग ने बताया कि परिवहन मंत्री सिंडिसिवे चिकुंगा एक सड़क सुरक्षा अभियान के लिए लिम्पोपो प्रांत में मौजूद थीं और उन्होंने दुर्घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है तथा उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका की सरकार ईस्टर की छुट्टियों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के खतरे से अक्सर आगाह करती रहती है क्योंकि यह सड़क यात्रा के लिए व्यस्त और खतरनाक समय होता है। पिछले साल ईस्टर सप्ताहांत के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी।

यह भी पढ़ें:AI से UPI तक...PM मोदी ने बिल गेट्स को सिखाया नमो ऐप

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published March 29th, 2024 at 11:03 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo