Advertisement
LIVE-BLOG

Updated April 29th, 2024 at 23:40 IST

LIVE: असम के गुवाहाटी में गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, 7 मई को होगा मतदान

Election News Live: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद दिल्ली में सियासत गर्म है। इधर, कांग्रेस के सामने बड़ा संकट खड़ा हो चुका है तो बीजेपी ने भी उसे घेर लिया है। इधर, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। चुनाव आयोग ने छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
Amit Shah Raod Show
Amit Shah Raod Show | Image: PTI
11: 40 IST, April 29th 2024

तेलंगाना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने केंद्रीय मंत्री और सिकंदराबाद से भाजपा उम्मीदवार जी किशन रेड्डी के साथ रोड शो किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के देशभक्तों ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा, देश लड़ रहा था और वे सबूत मांग रहे थे। रेवंत रेड्डी की पार्टी देश के साथ खड़ी नहीं है। उन्होंने हमारे जवानों से सबूत मांगा।"

 

11: 39 IST, April 29th 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश भर में मोदी जी की सभी गारंटियां पूरी हो रही हैं। उत्तराखंड में UCC की मोदी गारंटी देश आजाद होने के बाद किसी राज्य में पूरी हुई है तो वो देवभूमि उत्तराखंड में पूरी हुई है। मुझे खुशी है कि मैं उत्तराखंड का मुख्य सेवक हूं और देवभूमि उत्तराखंड की जनता ने हमें जिस काम के लिए चुना वो काम पूरा हुआ। अब भाजपा के संकल्प पत्र में पूरे देश में UCC को लाने का संकल्प लिया गया है और आपके आशीर्वाद से, देश की जनता के आशीर्वाद से पीएम मोदी अगर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे तो ये संकल्प भी पूरा होगा।


 

Advertisement
11: 39 IST, April 29th 2024

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो किया।

9: 15 IST, April 29th 2024

लोकसभा अध्यक्ष व कोटा से भाजपा उम्मीदवार ओम बिड़ला ने कहा, "कांग्रेस के पास न कोई मुद्दे हैं, न नेतृत्व और न ही प्रधानमंत्री का कोई उम्मीदवार है।  वे सिर्फ मुद्दों से भटकाना चाहते हैं, झूठे प्रचार, झूठे वीडियो, गलत तथ्यों के माध्यम से जनता को भ्रमित करना चाहते हैं। उन्हें मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए। उनके पास सिर्फ झूठ है और झूठ के आधार पर वे चुनाव लड़ना चाहते हैं।"

Advertisement
9: 14 IST, April 29th 2024

केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा, "ये कांग्रेस का पुराना तरीका है। वो एक हताश पार्टी है, मुझ पर भी एक झूठा आरोप लगाकर, पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा नैरेटिव सेट करने की कोशिश की गई थी। कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण और विभाजन की राजनीति के अलावा और कुछ नहीं जानती। कांग्रेस पार्टी आश्वस्त हो गई है कि वो हारने वाली है। ऐसी स्थिति में वो अपनी हताशा का प्रचार ऐसे डीप फेक वीडियो के माध्यम से ही करेगी। 

6: 42 IST, April 29th 2024

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, " अमेठी, रायबरेली में हम प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। अमेठी, रायबरेली, मैनपुरी सहित उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित है।"

Advertisement
6: 41 IST, April 29th 2024

जननायक जनता पार्टी (JJP) ने करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए राजिंदर मदान (राम मदान) को मैदान में उतारा है।

6: 40 IST, April 29th 2024

असम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में रोड शो किया। 7 मई को गुवाहाटी सहित धुबरी, कोकराझार और बारपेटा सीट पर मतदान होगा।


 

Advertisement
4: 13 IST, April 29th 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान कलाकारों के साथ नृत्य किया।

4: 10 IST, April 29th 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को जांच में शामिल होने के लिए 1 मई को दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। उन्हें कथित तौर पर एक्स पर फर्जी वीडियो पोस्ट करने के लिए इस्तेमाल किए गए अपने मोबाइल फोन के साथ पेश होने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।

Advertisement
4: 08 IST, April 29th 2024

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अरविंदर सिंह लवली कहते हैं, 'पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) की गरिमा बनाए रखने की जरूरत है। आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों की घोषणा करने से पहले कम से कम अनौपचारिक रूप से पीसीसी को सूचित किया जाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मैं पीसीसी अध्यक्ष के रूप में उस तरह काम नहीं कर सकता, लेकिन अगर वे मुझे अनुमति देते हैं तो मैं कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम करने के लिए तैयार हूं। अगर वे मुझे नहीं चाहते हैं तो यह एक अलग मामला है।'


 

2: 19 IST, April 29th 2024

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोमवार को बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के समय आचार्य के साथ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, प्रसाद के बेटे और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राज्य के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव और बहन मीसा भारती तथा अन्य पार्टी नेता मौजूद थे। (PTI)
 

Advertisement
1: 58 IST, April 29th 2024

मध्य प्रदेश की इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही वो जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हो सकते हैं।

1: 54 IST, April 29th 2024

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए JMM की उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी मौजूद रहे। 

Advertisement
1: 54 IST, April 29th 2024

केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी मौजूद हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को अमेठी में मतदान होगा।

12: 13 IST, April 29th 2024

रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

Advertisement
12: 11 IST, April 29th 2024

केंद्रीय मंत्री और अमेठी से BJP उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले एक रोड शो किया। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी मौजूद हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को अमेठी में मतदान होगा।

12: 09 IST, April 29th 2024

NDA घटक दल और शिवसेना एकनाथ शिंदे ग्रुप के नेता राहुल शेवाले मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। नामांकन दाखिल करने से पहले और गणपाति बप्पा के दर्शन किए। वो आज लोकसभा चुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

Advertisement
9: 36 IST, April 29th 2024

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं पर कथित हमले को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा इलाके में 'बंद' का आह्वान किया।

9: 22 IST, April 29th 2024

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, 'पंजाब में चुनाव की शुरुआत हो रही है। बीजेपी संगठन और कार्यकर्ताओं के आधार पर चुनाव लड़ने वाली राजनीतिक पार्टी है। नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीब कल्याण के लिए सफलतापूर्वक काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनमानस में श्रद्धा है।' 


 

Advertisement
9: 21 IST, April 29th 2024

रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे और रोड शो करेंगे। उनके कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियां जारी हैं। 

7: 04 IST, April 29th 2024

पीएम मोदी आज यानि 29 अप्रैल को बागलकोट में एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेंगे। उनकी कर्नाटक में आज रैली है। वहीं महाराष्ट्र के सोलापुर, सातारा और पुणे में जनसभा भी करेंगे। 

Advertisement
9: 12 IST, April 29th 2024

चुनाव आयोग ने छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आज से उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 6 मई नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है। छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। 

Published April 29th, 2024 at 07:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

15 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo