Advertisement

Updated March 26th, 2024 at 07:32 IST

Moscow: कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करने वाले बंदूकधारी ‘इस्लामिक कट्टरपंथी’- पुतिन का बड़ा बयान

Moscow: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को दावा किया कि पिछले हफ्ते मॉस्को के उपनगर में कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करने वाले बंदूकधारी ‘इस्लामिक कट्टरपंथी’ हैं।

Russia President Vladimir Putin
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन | Image:AP
Advertisement

Moscow: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को दावा किया कि पिछले हफ्ते मॉस्को के उपनगर में कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करने वाले बंदूकधारी ‘इस्लामिक कट्टरपंथी’ हैं। इस हमले में 130 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक में पुतिन ने कहा कि हत्याएं इस्लामी चरमपंथियों द्वारा की गईं।

Advertisement

पुतिन ने गत सप्ताहांत कहा था कि चार हमलावरों को यूक्रेन भागने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया।

रूस के राष्ट्रपति ने सोमवार को एक बार फिर अपनी टिप्पणी में इस्लामिक स्टेट का जिक्र करने से परहेज किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह पता लगाना जरूरी है कि ‘‘अपना अपराध करने के बाद आतंकवादियों ने यूक्रेन भागने की कोशिश क्यों की और वहां कौन उनका इंतजार कर रहा था।’’

आईएस सहयोगी द्वारा जिम्मेदारी लिए जाने के बाद अमेरिका ने आतंकी संगठन के दावे को सही करार दिया था। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस के पास मौजूद खुफिया जानकारी के मुताबिक मॉस्को हमले के पीछे ‘आईएस इकाई’ जिम्मेदार है।

Advertisement

इससे पहले, सोमवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने किसी को जिम्मेदार ठहराने से इनकार किया था और संवाददाताओं से रूसी एजेंसियों की जांच के नतीजों की प्रतीक्षा करने का आग्रह किया था। उन्होंने उन खबरों पर भी टिप्पणी करने से इनकार किया कि अमेरिका ने सात मार्च को मॉस्को में अधिकारियों को संभावित आतंकवादी हमले के बारे में चेतावनी दी थी। पेसकोव ने कहा कि इस तरह की खुफिया जानकारी गोपनीय होती है।

रूस के कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करने के मामले में पकड़े गए चार लोगों को रविवार को मॉस्को की एक अदालत में पेश किया गया और उन पर आतंकवाद का आरोप लगाया गया। सुनवाई के दौरान आरोपियों ने अदालत को चोट के निशान भी दिखाए। एक व्यक्ति तो बमुश्किल से होश में था।

Advertisement

रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने कहा कि जांच अभी भी जारी है लेकिन संकल्प लिया कि ‘‘अपराधियों को दंडित किया जाएगा, वे दया के पात्र नहीं हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि मॉस्को के पश्चिमी बाहरी इलाके में क्रोकस सिटी हॉल पर शुक्रवार रात हुए हमले में 137 लोग मारे गए और 180 से अधिक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि अब भी 97 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

Read News: Mumbai: होली खेलने के बाद समुद्र में नहाने गए पांच लड़के डूबे, एक की मौत, एक लापता - Republic Bharat

Advertisement

Published March 26th, 2024 at 06:41 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

21 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo