अपडेटेड 28 April 2024 at 08:33 IST

Gurucharan Singh: आखिरी बार बैग के साथ इस शहर में दिखे ‘सोढ़ी’, पुलिस को CCTV से मिले अहम सुराग

Gurucharan Singh Missing: गुरुचरण सिंह के पिता ने दिल्ली के पालम पुलिस थाने जाकर बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई है।

Follow : Google News Icon  
Gurucharan Singh
Gurucharan Singh | Image: Sab TV

Gurucharan Singh Missing: लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का सालों तक रोल निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह लापता हैं। उनके पिता ने दिल्ली के पालम पुलिस थाने जाकर बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई है। अब पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने केस को लेकर डिटेल्स दी है।

TMKOC के फैंस हैरान रह गए जब उन्हें पता लगा कि उनके चहेते सोढ़ी मिसिंग हैं। पहले तो लोगों को लगा कि ये किसी शो से जुड़ा शायद कोई प्रैंक होगा लेकिन जब बाद में पता लगा कि ये सच है तो फैंस चिंतित हो गए।

गुरुचरण सिंह के लापता होने पर क्या बोली पुलिस?

डीसीपी साउथ-वेस्ट रोहित मीना ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि गुरुचरण सिंह के परिवार ने उनके पास शिकायत दर्ज कराई है। उनके पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि एक्टर 22 अप्रैल को रात 8:30 बजे मुंबई के लिए निकले थे। तबसे वह लापता हैं। 

पुलिस ने कहा कि ?केस दर्ज हो चुका है और कई एंगल से जांच की जा रही है। हम फुटेज और तकनीकी जांच की तलाश कर रहे हैं और हमें कई अहम सुराग भी मिले हैं। हमने IPC की धारा 365 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में हम CCTV फुटेज के अनुसार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और तकनीकी सबूतों का विश्लेषण कर रहे हैं। वह बैग ले जाते देखे गए थे?। 

Advertisement

#WATCH | Delhi: On actor Gurucharan Singh aka Roshan Singh Sodhi missing since 22 April, DCP South-west Rohit Meena says, "Gurucharan Singh's family lodged a complaint with us that he left for Mumbai on 22 April at 8:30 pm. He has been missing since then. We have registered a… pic.twitter.com/CJKv0y5Fp6

— ANI (@ANI) April 27, 2024

कहां गायब हुए गुरुचरण सिंह? 

गुरुचरण सिंह अपने दिल्ली वाले घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे। हालांकि, वो ना मुंबई पहुंचे और ना ही दिल्ली में उनका कोई अता-पता चल पा रहा है। उनके पिता काफी परेशान हैं। बेटे से कोई संपर्क नहीं हो पाने के कारण उन्होंने पुलिस के पास जाने का फैसला किया था। 

सोशल मीडिया पर एक CCTV फुटेज भी वायरल हो गया है जो गुरुचरण सिंह का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है। ये वीडियो दिल्ली के पालम इलाके का है जहां एक्टर रात के 9:15 पर परशुराम चौक पर कहीं जाते दिख रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः कहां लापता हुए 'तारक मेहता' के सोढ़ी? 4 दिन से नहीं अता-पता, फोन भी बंद; पिता ने शिकायत कराई दर्ज

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 28 April 2024 at 08:33 IST