Advertisement

Updated March 26th, 2024 at 07:38 IST

Mumbai: होली खेलने के बाद समुद्र में नहाने गए पांच लड़के डूबे, एक की मौत, एक लापता

Mumbai: होली खेलने के बाद समुद्र में नहाने गए पांच लड़कों के समूह में से एक लड़के की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता है।

Death
मौत | Image:UNSPLASH
Advertisement

Mumbai: होली खेलने के बाद समुद्र में नहाने गए पांच लड़कों के समूह में से एक लड़के की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता है। बचावकर्मी तीन अन्य लड़कों को बचाने में सफल रहे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर को हुई जब पांच लड़कों का एक समूह होली खेलने के बाद माहिम और शिवाजी पार्क तट के बीच समुद्र में तैरने गया।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘उनमें से कुछ गहरे पानी में चले गए जहां वे डूबने लगे, जिसे देखकर उनके दोस्त मदद के लिए दौड़े, लेकिन वे भी तैरने के लिए संघर्ष करने लगे।’’

उन्होंने बताया कि माहिम में हिंदुजा अस्पताल के पास चौपाटी पर तैनात बचावकर्मियों ने चार लड़कों को समुद्र से बाहर निकाला, जबकि एक लड़का लापता है।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘बचाए गए लोगों को हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान हर्ष किंजले (19) को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य सुरक्षित हैं जबकि उनके दोस्त की हालत स्थिर है।’’

उन्होंने बताया कि देर शाम अंधेरा होने के कारण तलाश एवं बचाव अभियान को रोक दिया गया।

Advertisement

Read News: Moscow: कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करने वाले बंदूकधारी ‘इस्लामिक कट्टरपंथी’- पुतिन का बड़ा बयान - Republic Bharat

Advertisement

Published March 26th, 2024 at 06:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

12 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo