PM मोदी ने बिना नाम लिए राहुल-लालू पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने उधमपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए लालू यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- 'ये लोग सावन के महीने में मटन बनाते हैं, इतना ही नहीं इसका वीडियो भी बनाते हैं और जारी करते हैं। देश का कानून किसी को भी कुछ भी खाने से नहीं रोकता, ना ही ये मोदी किसी को नहीं रोकता है। सबकी स्वतंत्रता है, वेज खाएं या नॉन वेज खाएं। ये लोग वीडियो जारी कर देश के लोगों को चिढ़ाते हैं। ये लोग सावन के महीने में वीडियो दिखाकर, मुगल मानसिकता के द्वारा लोगों को चिढ़ाना चाहते हैं और अपना वोट बैंक पक्का करना चाहते हैं।' बता दें कि बीते सावन के महीने में राहुल गांधी ने लालू यादव के मटन बनाने का एक वीडियो शेयर किया था। वहीं तेजस्वी यादव ने भी चैत्र नवरात्र के पहले दिन हेलिकॉप्टर पर मछली खाते एक वीडियो शेयर किया था।

Published April 12th, 2024 at 14:48 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।