बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने राम मंदिर पर दिया विवादित बयान
Bihar Political News: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर अक्सर ही अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब उन्होंने अयोध्या राम मंदिर को लेकर ऐसा बयान दिया कि है हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है। रोहतास के डेहरी में एक कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री ने RJD विधायक फतेह बहादुर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि मंदिर का रास्ता गुलामी का रास्ता होता है। जबकि स्कूल का रास्ता प्रकाश का रास्ता दिखाता है। फतेह बहादुर ने अपनी बात नहीं बोली बल्कि उन्होंने तो हमारी माता सावित्री बाई फूले जो देश की पहली महिला शिक्षिका थी, उन्हीं की बात को दोहराया है। लेकिन षड्यंत्रकारियों ने उनके गले की कीमत लगा दी। उन्होंने आगे कहा कि अब एकलव्य का बेटा अंगूठा दान नहीं देगा, शहीद जगदेव प्रसाद का बेटा अब आहूति नहीं देगा, अब आहूति लेना जानता है। चंद्रशेखर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, जब भगवान राम हममें से प्रत्येक में व्याप्त हैं, तो हम उन्हें खोजने के लिए कहां जाएंगे? जो स्थलें निर्धारित की गई हैं उन्हें शोषण का स्थल बनाया गया है, जिसका उपयोग समाज में कुछ षड्यंत्रकारियों की जेबें भरने के लिए किया जाता है।

Published January 8th, 2024 at 12:22 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।