कांग्रेस सीजनल हिंदू,ये वोट लेने के लिए बदलते हैं धर्म: गिरिराज सिंह
Ayodhya Political News: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए कांग्रेस को भी न्यौता भेजा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी न्यौता भेजा गया है। मगर कांग्रेस की तरफ से बयान जारी कर यह साफ कर दिया गया कि सोनिया,खड़गे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। अब न्योता को अस्वीकार करने पर BJP कांग्रेस पर हमलावर हो रही है। कांग्रेस द्वारा राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ये लोग सीजनल हिंदू हैं, जब उन्हें लगता है कि उन्हें वोट लेना है तो वे सॉफ्ट हिंदू बनने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस में तो जवाहरलाल नेहरू से लेकर अब तक कोई अयोध्या नहीं गया है। मामले को कोर्ट में लटकाने का काम तो कांग्रेस पार्टी ने ही किया था इसलिए इनमें अयोध्या जाने की नैतिक ताकत नहीं है।"

Published January 11th, 2024 at 11:25 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।