Advertisement

Updated April 12th, 2024 at 10:40 IST

सानिया मिर्जा ने तलाक के बाद धूमधाम से किसके साथ मनाई ईद? पहना पाकिस्तानी डिजाइनर सूट

Sania Mirza Celebrates Eid Al-Fitr: सानिया मिर्जा ने 11 अप्रैल को सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपने ईद सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है।

Reported by: Sakshi Bansal
Sania Mirza
सानिया मिर्जा | Image:@mirzasaniar/instagram
Advertisement

Sania Mirza Celebrates Eid Al-Fitr: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने परिवार के साथ धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया है। उनका परिवार हैदराबाद में रहता है। सानिया अपने बेटे इजहान के साथ दुबई से हैदराबाद गईं जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम एंजॉय किया।

सानिया मिर्जा ने 11 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपने ईद सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने अपने बेटे इजहान, बहन अनम मिर्जा, उनके पति मोहम्मद असदुद्दीन, उनकी बेटी दुआ और अपने माता-पिता इमरान मिर्जा और नसीमा मिर्जा के साथ समय बिताया।

Advertisement

सानिया मिर्जा ने हैदराबाद में मनाई ईद

सानिया मिर्जा ने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। पहले पोस्ट में वह अपने परिवार के साथ पोज देती दिख रही हैं। इन्हें अपलोड करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- हमारी तरफ से ईद मुबारक। 

Advertisement

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

बाद में उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स को अपने ईद लुक की झलक भी दिखाई है। सानिया ने अपनी तीन सोलो पिक्स शेयर की हैं जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने ग्रे कुर्ता सेट पहना हुआ था। उन्होंने अपने लुक को बड़े-बड़े झुमके, घड़ी और सिंपल मेकअप के साथ पूरा किया। फैंस को सबसे ज्यादा उनका हेयरस्टाइल पसंद आया है जिसमें उन्होंने जूड़ा बनाया हुआ था और गजरा पहना था। 

Advertisement

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

सानिया मिर्जा ने ईद सेलिब्रेशन के लिए पहना पाकिस्तानी सूट

आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने परिवार के साथ ईद मनाने के लिए पाकिस्तानी डिजाइनर नोमी अंसारी के ईद 2024 कलेक्शन ( Nomi Ansari's Eid 2024 collection) का सूट पहना था। डिजाइनर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सानिया के आउटफिट की कीमत करीब 21,666 रुपये है। 

एक्स हस्बैंड शोएब मलिक के तीसरे निकाह के बाद ये सानिया मिर्जा का पहला ईद सेलिब्रेशन है। टेनिस स्टार ने अपने पाकिस्तानी क्रिकेटर पति से खुला लिया था। इसके बाद खिलाड़ी ने इस साल 20 जनवरी को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः IPL 2024: सूर्य की दमदार वापसी, गेंदबाजों की ऐसी की तैसी; इस खास लिस्ट में हुए शामिल

Advertisement

Published April 12th, 2024 at 06:55 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo