IPL 2024: सूर्य की दमदार वापसी, गेंदबाजों की ऐसी की तैसी; इस खास लिस्ट में हुए शामिल

दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने IPL में दमदार वापसी की है। सूर्यकुमार ने RCB के खिलाफ विस्फोटक फिफ्टी जड़ी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Suryakumar Strong Comeback in IPL
सूर्यकुमार यादव का IPL में दमदार कमबैक | Image: IPL

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती तीन मैचों में मुसीबतों का सामना करने वाली मुंबई इंडियंस को बहुत बड़ी राहत मिली है। चोट से ठीकर होकर आए मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने IPL में आखिरकार शानदार कमबैक कर लिया है। सूर्य ने ऐसा दमदार वापसी की है कि गेंदबाजों की ऐसी की तैसी कर डाली है। 

मुंबई इंडियंस गुरुवार, 11 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ IPL 2024 सीजन का अपना पांचवां मैच खेल रही है। होम ग्राउंड वानखेड़े में खेले जा रहे इस मुकाबले में सूर्यकुमार ने ऐसा विस्फोट किया है कि क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड जैसे घातक बल्लेबाजों के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। 

सूर्य ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने RCB के खिलाफ बल्ले से आग उगली है। सूर्यकुमार ने IPL 2024 सीजन के अपने दूसरे ही मैच में तूफानी फिफ्टी जड़ डाली है। 33 साल के सूर्यकुमार ने आते ही चौके-छक्कों की ऐसी बरसात की कि कोहराम मचा दिया। सूर्यकुमार ने 17 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों के दम पर 305 के घातक स्ट्राइक रेट के साथ अर्धशतक जड़ा। बता दें कि ये IPL इतिहास की संयुक्त रूप से पांचवीं सबसे तेज फिफ्टी है। वहीं ये इस सीजन का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। सूर्यकुमार ने 19 गेंदों पर कुल 52 रन बनाए। 

Advertisement

सूर्यकुमार के अलावा युवा सलामी बल्लेबाजी ईशान किशन ने भी मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जड़ा। ईशान ने 7 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 34 गेंदों पर ताबड़तोड़ 69 रन बनाए। रोहित शर्मा ने भी 24 गेंदों पर 38 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 6 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए। सभी बल्लेबाजों की इन आतिशी पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 197 रन का विशाल स्कोर महज 15.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। बता दें कि IPL 2024 में मुंबई की ये लगातार दूसरी जीत है और अब मुंबई की गाड़ी दौड़ पड़ी है। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: रोहित की नहीं सुन रहे हैं हार्दिक! मोहम्मद कैफ ने खुल कर बोल डाला

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड