Advertisement

Updated April 26th, 2024 at 19:43 IST

Lucknow Super Giants के लिए खुशखबरी, टीम का ये खिलाड़ी दोबारा बना पिता, बेटे का क्या रखा नाम?

Krunal Pandya Son Vayu: लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेल रहे क्रुणाल पांड्या के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। क्रुणाल पांड्या दूसरी बार बेटे के पिता बने हैं।

Reported by: Shubhamvada Pandey
Krunal Pandya
Krunal Pandya | Image:krunalpandya/X
Advertisement

Krunal Pandya Son Vayu: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेल रहे क्रुणाल पांड्या के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। क्रुणाल पांड्या दूसरी बार बेटे के पिता बने हैं।

क्रुणाल पांड्या और उनकी वाइफ पंखुड़ी पांड्या ने अपने दूसरे बेटे का नाम वायु रखा है। इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपने घर में आए छोटे मेहमान की तस्वीर शेयर करते हुए ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की।

Advertisement

दोबारा पिता बनें क्रुणाल पांड्या 

क्रुणाल ने इंस्टाग्राम पर नवजात बेटे की फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने पत्नी पंखुरी शर्मा और दोनों बच्चों के साथ फोटो लगाते हुए लिखा है- वायु क्रुणाल पांड्या। इसके साथ ही उन्होंने बच्चे के जन्म की तारीख भी बताई है। इसके मुताबिक क्रुणाल के दूसरे बेटे का जन्म 21 अप्रैल को हुआ है। सोशल मीडिया पर ऑलराउंडर के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

Advertisement

क्रुणाल पांड्या पहले से एक बेटे के पिता हैं

बता दें कि क्रुणाल पांड्या के पहले से भी एक बेटा है। उनके बड़े बेटे का नाम कवीर है। क्रुणाल के बड़े बेटे का जन्म साल 2022 में 24 जुलाई को हुआ था। तब भी उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर डालकर इसका ऐलान किया था। गौरतलब है कि क्रुणाल पांड्या दिसंबर 2017 में पंखुरी शर्मा के साथ शादी रचाई थी। इससे पहले दोनों ने कई साल तक डेटिंग की थी। उससे पहले पंखुरी को अलग-अलग आईपीएल मैचों के दौरान स्टेडियम में देखा गया था। इस दौरान वह क्रुणाल के लिए चीयर करती नजर आ रही थीं।

क्रुणाल पांड्या का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन

क्रुणाल पांड्या की अपने भतीजे अगस्त्य के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग रही है। वह अक्सर उसके साथ खेलते दिखाई देते हैं। अगस्त्य क्रुणाल के छोटे भाई, हार्दिक का बेटा है। अगर इस आईपीएल की बात करें तो अभी तक क्रुणाल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने आठ मैचों में 58 रन बनाए हैं, जिसमें हाइएस्ट स्कोर 43 है। वहीं, गेंदबाजी में वह केवल 5 विकेट ही ले सके हैं। इसमें भी उनका बेस्ट 11 रन देकर तीन विकेट है।

यह भी पढ़ें- KKR vs PBKS: पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन - Republic Bharat

Advertisement

 

Advertisement

Published April 26th, 2024 at 19:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo