Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 19:58 IST

मुंबईः अपहरण और दुष्कर्म केस में 40 साल बाद मिला इंसाफ, आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

मुंबईः अपहरण कर दुष्कर्म केस में 40 साल बाद मिला इंसाफ, आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Reported by: Digital Desk
arrested
arrested | Image:Representational
Advertisement

मुंबई पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के एक मामले में पिछले 40 वर्षों से फरार चल रहे 70 वर्षीय व्यक्ति को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान पापा उर्फ दाउद बंदू खान के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दक्षिण मुंबई के डॉ. दादाभाई भड़कामकर मार्ग थाने के पुलिसकर्मियों की एक टीम ने खान को सोमवार को आगरा में धर दबोचा। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया और उसे यहां अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने बताया, ''वर्ष 1984 में एक महिला की शिकायत के आधार पर खान के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।'' खान को मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह जमानत पर रिहा था।

अधिकारी ने बताया, ''जैसे ही मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई तो आरोपी एक-दो तारीखों पर अदालत में पेश हुआ लेकिन उसके बाद से वह कभी अदालत में नहीं आया। अदालत ने उसे मामले में भगोड़ा घोषित किया हुआ था।''

Advertisement

डॉ. डीबी मार्ग थाना की एक टीम ने खोज अभियान शुरू किया और फाल्कलैंड मार्ग स्थित उसके आवास पर छापा मारा, जिसके बाद मालूम हुआ कि वह अपनी संपत्ति बेचकर अपने परिवार के साथ शहर छोड़कर चला गया।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि वह उत्तर भारत के किसी राज्य में छिपा हुआ है। उन्होंने बताया कि इतने वर्षों तक अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।

Advertisement

अधिकारी ने बताया, ''पुलिस अधिकारियों को हाल ही में सूचना मिली कि आरोपी अपने परिवार के साथ आगरा में रह रहा है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम को उत्तर प्रदेश भेजा गया, जहां खान को पकड़ लिया गया।''

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 7th, 2024 at 19:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo