Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 16:28 IST

वोटिंग के बाद बोले पशुपति पारस, पूरा देश मोदी को देखना चाहता है PM; बिहार में 40 सीटों पर होगी जीत

बिहार की 5 सीटों पर भी वोटिंग हो रही है। खगड़िया में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख पशुपति कुमार पारस से परिवार सहित मतदान किया।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Deepak Gupta
Pashupati Paras
Pashupati Paras | Image:ANI
Advertisement

Lok Sabha Election: देश में लोकतंत्र का महोत्सव चल रहा है, तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। तीसरे चरण में 12 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है। बिहार की 5 सीटों पर भी वोटिंग हो रही है। खगड़िया में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख पशुपति कुमार पारस से परिवार सहित मतदान किया।

बिहार के खगड़िया में पशुपति पारस ने वोट डालने के बाद कहा, यह मेरी जन्म भूमि है और हमारे पिताजी कबीरपंथी थे और उन्होंने हमारे तीनों भाइयों को अच्छी शिक्षा दी। हमारे पिताजी और हमारी मां के पुण्य प्रताप से जिस समय हमारा जन्म हुआ था, उसे समय गांव में नदी के ऊपर पुल नहीं था, ना बिजली थी, कुछ भी नहीं था। यहीं हम लोग पढ़े-लिखे, यातायात के साधन भी नहीं थे, नदी पार करके हम लोग पढ़ने जाते थे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हमारे पिताजी की देन है और ईश्वर की कृपा है, इस गांव में हम तीन भाई पैदा हुए तीनों भाई मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हुए। भारत सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर हुए। तीन भाइयों में से दो भाइयों के बेटे मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हुए, मैं इस मिट्टी को नमन करता हूं, प्रणाम करता हूं। इस मिट्टी में हम लोग पैदा हुए और आगे बढ़े। इस मिट्टी की देन है देश के सर्वोच्च सदन हम लोग सदस्य हैं।

Advertisement

देश का सौभाग्य नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने- पशुपति पारस

पशुपति पारस ने कहा कि डेमोक्रेटिक सिस्टम में दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश भारत है। ये देश का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्ति 2014 में इस देश के प्रधानमंत्री बने और विश्व के पटल पर अपने देश का नाम हो रहा है। आज विदेश की पॉलिसी अगर आप देखेंगे तो आजादी के बाद सबसे अच्छी पॉलिसी है। नरेंद्र मोदी आज समय में विश्व के स्तर पर सर्वमान्य नेताओं के रूप में माने जाते हैं।

Advertisement

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ- पशुपति पारस

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ, गरीबों का विकास हुआ। आप देखेंगे कि 'वन नेशन वन राशन' कार्ड यह प्रधानमंत्री मोदी की देन है। एक अरब 40 करोड़ की आबादी में 81 करोड लोग मुफ्त अनाज मुहैया कराया जा रहा है। इसी तरह आपने देखा होगा जो लोग गरीब थे, पैसे और दवाई के अभाव में जिनकी मृत्यु हो जाया करती थी, हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा संविधान कहता है कि देश का मौलिक अधिकार है कि चाहे गरीब हो या अमीर हो, हमारा प्रयास होगा कि किसी की भी दवाई के अभाव में मृत्यु ना हो और 5 लाख रुपए तक के फ्री इलाज की सुविधा उन्होंने मुहैया कराई।

Advertisement

आज का करोड़ों लोगों को उससे फायदा मिल रहा है। देश की 70 से 75 फीसदी आबादी नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। इसीलिए पूरे देश में 400 पार और बिहार में 40 की 40 सीट जीत रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Breaking: राधिका खेड़ा ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, भाजपा का थामा दामन
 

Advertisement

Published May 7th, 2024 at 16:14 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo