Advertisement

Updated May 1st, 2024 at 22:41 IST

IPL सनसनी मयंक यादव को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, BCCI ले सकता है बड़ा फैसला

IPL के स्पीड के साथ सनसनी मचाने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव को जल्द BCCI से बड़ा ईनाम मिल सकता है।

IPL Sensation Mayank Yadav
IPL के स्पीड स्टार मयंक यादव को मिल सकता बड़ा ईनाम | Image:Jio Cinema
Advertisement

IPL 2024: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मैच के दौरान पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) के IPL 2024 के लीग चरण के बाकी बचे मैचों में खेलने की संभावना काफी कम है। मयंक (Mayank) पिछले 4 हफ्तों में दूसरी बार चोटिल हुए हैं।

दिल्ली के इस 21 वर्षीय खिलाड़ी को हालांकि अपनी तेज गति से प्रभावित करने का ईनाम जल्द ही मिल सकता है। उन्हें उमरान मलिक, विदवथ कावेरप्पा, विशाक विजयकुमार, यश दयाल और आकाशदीप के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से तेज गेंदबाजी कॉन्ट्रैक्ट दिया जाना लगभग तय है।

Advertisement

NCA की मेडिकल टीम के देखरेख में रहेंगे मयंक

इस कॉन्ट्रैक्ट के बाद मयंक नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) की स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल टीम की देखरेख में रहेंगे, जो उनकी IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से उनके चोट प्रबंधन और फिटनेस कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेगी। BCCI के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा-

Advertisement

मयंक को चोट लगी है, लेकिन ये ग्रेड एक की चोट होने की ज्यादा संभावना है। इससे उबरने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगेगा। LSG अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करता है तो मयंक नॉकआउट मैच खेलने के लिए फिट हो सकते हैं। फिलहाल उनका IPL लीग चरण के बाकी मैचों में खेलना संदिग्ध है। 

मयंक ने IPL 2024 के अपने शुरुआती मैचों में 155 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सनसनी मचाई थी। वो लगातार दो मैचों में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे। वो अपने तीसरे मैच में चोटिल होने के बाद चार हफ्तों के लिए खेल से दूर हो गए। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उन्होंने मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वापसी की, लेकिन 3.1 ओवर फेंकने के बाद उन्हें डगआउट में वापस जाना पड़ा। उन्होंने इस दौरान 31 रन दिए। मयंक अगर समय पर फिट होते तो 2024 T20 वर्ल्ड कप में रिजर्व गेंदबाज के तौर पर उनका चयन हो सकता था, लेकिन BCCI उनके मामले में अभी सावधानी बरत रहा है। 

Advertisement

सूत्र ने कहा- 

मयंक को जल्द ही तेज गेंदबाजी कॉन्ट्रैक्ट सौंपा जाएगा और एक बार जब वो BCCI की छत्रछाया में आ जाएंगे, तो उनके विकास की व्यवस्थित रूप से निगरानी की जाएगी। नेशनल सेलेक्शन कमेटी और भारतीय टीम मैनेजमेंट उनके मामले में जल्दबाजी से बचेंगे और ये सुनिश्चित करना चाहेंगे कि वो फिटनेस के शीर्ष स्तर को बनाए रख सकें। 

Advertisement

 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की T20 वर्ल्ड कप टीम की घोषणा में क्यों हुई देरी? PCB ने किया खुलासा, ऐलान की डेट भी बताई

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 1st, 2024 at 22:41 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo