Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 16:33 IST

T20 World Cup: हार्दिक पर मेहरबान, रिंकू-गिल को नजर अंदाज, रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में कौन-कौन?

T20 WC के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में दो नाम ऐसे हैं जिन्होंने टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। ये खिलाड़ी हैं शुभमन गिल और रिंकू सिंह।

Reported by: Shubhamvada Pandey
Team India for T20 World Cup 2024
Team India for T20 World Cup 2024 | Image:instagram
Advertisement

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। रोहित शर्मा एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएंगे। बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान करते हुए हार्दिक पांड्या को टीम का उपकप्तान बनाया है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय खिलाड़ियों का ऐलान किया गया है। इनके साथ 4 खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा गया। रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में दो नाम ऐसे हैं जिन्होंने टीम इंडिया के लिए कई महत्वपूर्ण और अहम पारियां खेली हैं। ये खिलाड़ी हैं शुभमन गिल और रिंकू सिंह।

Advertisement

रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में गिल और रिंकू 

शुभमन गिल टीम इंडिया के ओपनिंग करते हैं तो वहीं रिंकू सिंह को टीम इंडिया का मौजूदा दौर का बेस्ट फिनिशर कहा जाता है। रिंकू सिंह जिस अंदाज में टीम इंडिया के लिए कई मैचों को फिनिश कर चुके हैं उनके प्रदर्शन को देखकर ये कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जरूर चुने जाएंगे। लेकिन रिंकू सिंह के साथ शुभमन गिल दोनों खिलाड़ियों को ही टी20 स्क्वॉड में नही बल्कि रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह दी गई।

Advertisement
Team Indian Squad For T20 World Cup 2024

हार्दिक पांड्या पर मेहरबान सिलेक्टर्स 

टीम इंडिया में एक दिन पहले उपकप्तानी को लेकर भी लंबी मीटिंग हुई थी। लेकिन टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या पर भरोसा जताते हुए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए उकप्तान बनाया है। हालांकि हार्दिक पांड्या का आईपीएल में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।  वह 9 मैचों में सिर्फ 197 रन ही बना सके और 4 विकेट ही झटक पाए हैं। वहीं, उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस 9 मैचों में से 6 मैच हार चुकी है।

Advertisement

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान। 

यह भी पढ़ें- BIG BREAKING: T20 वर्ल्ड कप को लेकर Team India में बड़ा उलटफेर, केएल राहुल टीम से OUT, पूरी लिस्ट - Republic Bharat

Advertisement

Published April 30th, 2024 at 16:33 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo