BIG BREAKING: T20 वर्ल्ड कप को लेकर Team India में बड़ा उलटफेर, केएल राहुल टीम से OUT, पूरी लिस्ट

BCCI ने आगामी 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BCCI Announce Team India for T20 WC 2024
BCCI ने T20 WC के लिए किया टीम इंडिया का ऐलान | Image: ANI

T20 World Cup 2024: क्रिकेट के मेगा टूर्नामेंट T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का काउंटडाउन स्टार्ट हो चुका है। टूर्नामेंट के आगाज में अब बस एक महीना बचा है और इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का ऐलान हो गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को नेशनल सेलेक्शन कमेटी (National Selection Committee) के साथ अहम बैठक के बाद 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। वहीं 4 रिजर्व खिलाड़ियों को भी चुना गया है।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम में युजवेंद्र चहल को जगह मिली है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल बाहर हो गए हैं। राहुल की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में जगह मिली है। इसके अलावा तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज मौजूद हैं। रिजर्व खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें शुभमन, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान मौजूद हैं। 

T20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यी भारतीय टीम

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

रिजर्व प्लेयर 

Advertisement

शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान।

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड से घर में भी न जीत पाए पाकिस्तानी...तो बौखलाए PCB चीफ ने अपने क्रिकेटर्स की करा दी फजीहत

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड