न्यूजीलैंड से घर में भी न जीत पाए पाकिस्तानी...तो बौखलाए PCB चीफ ने अपने क्रिकेटर्स की करा दी फजीहत

बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंज के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज भी नहीं जीत पाई है, जिसके बाद PCB चीफ ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pakistan Cricket Team
PCB चीफ ने फिटनेस को लेकर कराई पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फजीहत | Image: X

Pakistan Cricket Team: T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिहाज से सभी क्रिकेट टीमों के लिए ये साल काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय खिलाड़ियों समेत दुनियाभर के तमाम खिलाड़ी इस वक्त IPL में बिजी हैं, जिसे T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की तैयारी के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल IPL के ठीक बाद T20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। 

भारत में जहां IPL चल रहा है तो वहीं उसके पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी क्रिकेट जारी है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज खेली है, लेकिन वो इसे जीतने में नाकाम रही है। घरेलू मैदान और न्यूजीलैंड के मेन खिलाड़ियों के न होने के बावजूद भी पाकिस्तान ये सीरीज अपने नाम नहीं कर पाया, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी बौखलाए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं नकवी ने इस बौखलाहट में अपने ही खिलाड़ियों की फजीहत करा दी है। 

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिटनेस पर उठाए सवाल 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से रविवार, 28 अप्रैल को लाहौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें विदेशी कोचों की नियुक्ति की घोषणा के साथ-साथ कई मुद्दों पर बातचीत हुई और इसी दौरान PCB चीफ मोहसिन नकवी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए। दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाक मीडिया की ओर से PCB चीफ मोहसिन नकवी से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा- 

Advertisement

उनकी फिटनेस पर कभी तवज्जो दी नहीं गई। मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा। पर मैं सिर्फ ये कह रहा हूं कि आप दुनिया भर के बाकी खिलाड़ियों की फिटनेस को देखें। हमारी फिटनेस उनसे बहुत नीचे है। हमें बहुत आगे जाना है। मुझे फिटनेस के लिए इंटरनेशनल लोग लाने पड़ेंगे। मैं वो भी लाऊंगा। जहां-जहां मुझे मदद लेनी होगी, मैं लूंगा। फिटनेस की ट्रेनिंग से इंजरी नहीं होती। 

दरअसल मीडिया की ओर से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की काकुल में करवाई गई ट्रेनिंग का मसला उठाया गया। बता दें कि काकुल में मोहम्मद रिजवान और नसीम शाह समेत तमाम पाकिस्तानी प्लेयर्स ने पाकिस्तानी सेना के साथ उनके जैसी ट्रेनिंग की थी और इस दौरान खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरें सामने आईं थी। हालांकि PCB और टीम के असिस्टेंट कोच अजहर महमूद ने इस बात को सिरे से नकारा। उन्होंने कहा कि वो फिजिकल ट्रेनिंग थी। उन्होंने दावा किया क्रिकेट खेलते हुए चोट लगी हैं, न कि ट्रेनिंग के दौरान। 

'पाकिस्तान टीम में अनुशासन की कमी'

Advertisement

पाकिस्तान के सहायक कोच अजहर महमूद ने कहा-

न्यूजीलैंड ने अच्छा क्रिकेट खेला। उनके पास जो टैलेंट था, उन्होंने उसके साथ अनुशासित क्रिकेट खेला। हमारी चीजों में अनुशासन की कमी आती है। विकेटों के बीच में दौड़ और फिटनेस बहुत बड़ी चीज है। न्यूजीलैंड ने कल 20 रन बचाए और आखिरी दो मैचों में 15 सिंगल भागे और हमने सिर्फ 5-6 भागे। तो ये एक मसला है। पर हम खिलाड़ियों को मोटिवेट करेंगे, ताकि उनका फिटनेस लेवल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बराबर हो जाए। मैं आखिरी दो सालों की बात करूं तो पाकिस्तान जब मैच जीता है, तब उसने औसत स्कोर 173 का बनाया है। हमने यही टारगेट रखा था, इस सीरीज में भी।

बता दें कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप से पहले हुई 5 मैचों की T20 सीरीज 2-2 से बराबर रही है। दो मैच न्यूजीलैंड और दो मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। एक मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था। 

ये भी पढ़ें- 'पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंग्लिश...', विदेशी कोच रखने पर मीडिया ने PCB से पूछा कड़वा सवाल; फिर…

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड