Updated August 27th, 2019 at 16:44 IST
अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा फिरोजशाह कोटला
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। इसका नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा।
Advertisement
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने मंगलवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अपने पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला किया जिनका शनिवार को निधन हो गया था।
इस स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। इसका नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा। इसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा जिसकी पूर्व में घोषणा की गयी थी।
डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, ‘‘वह अरुण जेटली का सहयोग और प्रोत्साहन था जो कि विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ियों ने भारत को गौरवान्वित किया। ’’
समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री कीरेन रीजीजू भी हिस्सा लेंगे। इसका नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा।
इसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा। जसकी पूर्व में घोषणा की गई थी। डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा , ' वह अरुण जेटली का सहयोग और प्रोत्साहन था जो कि विराट कोहली , वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर , आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ियों ने भारत को गौरवान्वित किया।
बता दें अरुण जेटली को स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने और दर्शक क्षमता बढ़ाने के साथ विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम बनवाने का श्रेय जाता है। समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और खेलमंत्री किरेन रिजिजू भी हिस्सा लेंगे।
इससे पहले क्रिकेट के पीच से संसद पहुंचे गौतम गंभीर ने मांग की अरुण जेटली पर हो यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम हो। गौतम गंभीर ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखने का अनुरोध किया है। क्रिकेट से राजनीति के क्षेत्र में आए गंभीर इस कोशिश में लगे हुए हैं कि यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन के लिए भी हो। गंभीर ने जेटली के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें अपने लिए पिता तुल्य बताया था।
( इनपुट-भाषा से )
Advertisement
Published August 27th, 2019 at 16:44 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।