Advertisement

Updated April 29th, 2024 at 18:56 IST

Delhi Metro में अश्लील डांस के बाद महिलाओं का एक और VIDEO हुआ वायरल, इस गाने पर जमकर लगाए ठुमके

Delhi Metro का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ औरते गाना गा कर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

Reported by: Sadhna Mishra
Delhi Metro Viral Video
दिल्ली मेट्रो का वीडियो फिर हुआ वायरल | Image:instagram
Advertisement

Delhi Metro Viral Video: मेट्रो का इस्तेमाल आमतौर पर लोगों की यात्रा को सुविधाजनक और गंतव्य तक आसानी से और जल्दी पहुंचने के लिए किया जाता है। बेशक आज मेट्रो शहर की लाइफलाइन बन गई है, लेकिन अगर बात दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की हो तो यह बीते कुछ समय से यात्रा के लिए नहीं अजीब कारणों के लिए चर्चा में बनी रहती है। जिसका ताजा उदाहरण फिर से सामने आया है।

दरअसल, पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो यात्रा से ज्यादा मनोरंजन (Entertainment) का अड्डा बनने के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। अक्सर ही दिल्ली मेट्रो से जुड़े विवाद चर्चा में बने रहते हैं। कभी कोई सीट के लिए आपस में झगड़ने लगता हैं, तो कभी रील बनाने के लिए लोगों को परेशान करते हैं, तो कभी अश्लील गानों पर डांस तो कभी कुछ हैरतअंगेज कारनामें करते नजर आते हैं। इसी बीच अब एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल (Delhi Metro Viral Video) हो रहा है, जिसमें घूंघट वाली महिलाएं जमकर नाच गाना करती नजर आ रही हैं।

Advertisement

दिल्ली मेट्रो में घूंघट वाली महिलाओं ने जमकर किया नाच-गाना

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे दिल्ली मेट्रो के नए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं मेट्रो के महिला कोच में जमकर नाच गाना (Delhi Metro Dance Video) कर रही हैं। क्लिप में कुछ महिलाओं को पारंपरिक गानों को गाते तो कुछ को डांस करते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस ग्रुप की कुछ महिलाएं नीचे फर्श पर बैठकर ताली भी बजा रही हैं और इन सभी का चेहरा घूंघट से ढका हुआ है। वहीं मेट्रो (Metro) में बैठे बाकी यात्री इन्हें ऐसा करते हुए देख रहे हैं।

Advertisement

नेटिजन्स के निशाने पर फिर आई दिल्ली मेट्रो

वहीं मेट्रो में सफर कर रहे किसी यात्री ने अपने फोन में महिलाओं का नाच गाना कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जैसे ही यह वीडियो सामने आया एक बार फिर से यूजर्स जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। बता दें कि इसके पहले दिल्ली मेट्रो में अश्लील वीडियो पर डांस करते हुए क्लिप वायरल हुई थी, जिसके बाद DMRC ने उन पर कार्यवाही भी की है, लेकिन बावजूद इसके दिल्ली मेट्रो में होने वाले ये कारनामें कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अक्सर ही किसी न किसी लाइन से ऐसी हरकतें सामने आती ही रहती है।

Advertisement

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram)  के अलग-अलग अकाउंट्स पर शेयर किया गया है, जिसे अभी तक मिलियन्स में व्यूज (Views) मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो (Video) पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी शेयर कर रहे हैं।

Advertisement

रंगों ही आड़ में लड़कियों की अश्लील हरकतें

वहीं होली के मौके पर दो लड़कियों का एक वीडियो सामने आया था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। दरअसल, दो लड़कियों में होली का रंग कुछ इस कदर चढ़ा कि वो मेट्रो के अंदर ही फर्श पर बैठकर होली खेलते नजर आईं। साथ ही वीडियो में दोनों को रंगों की आड़ में अश्लील हरकते भी करते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Varuthini Ekadashi 2024: 3 या 4 कब रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि-मुहूर्त

Advertisement

Published April 29th, 2024 at 18:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

14 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo