AAP-कांग्रेस पर बांसुरी स्वराज का जोरदार हमला, गठबंधन को बताया unnatural

भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन पर बड़ा हमला किया। क्यों ये गठजोड़ अननैचुरल है ये भी समझाया।

Follow : Google News Icon  
Bansuri Swaraj
केजरीवाल पर बांसुरी स्वराज | Image: ANI

Bansuri Swaraj:  नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने इंडी अलायंस के दो अहम घटक दलों- आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच को लेकर बड़ा हमला किया। इलेक्शन कैंपेन के दौरान बांसुरी ने विकसित भारत के लिए वोटिंग अपील की।

लोकसभा चुनाव के छठे फेज में दिल्ली वोट करेगी। बांसुरी को बीजेपी ने नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने 7 में से 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी रिपिट नहीं किए सिर्फ एक सांसद को दोहराया और वो मनोज तिवारी हैं। भाजपा की कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ातीं बांसुरी का आप के सोमनाथ भारती से सीधा मुकाबला है।

गठबंधन अन नैचुरल- बांसुरी

सुबह सवेरे वोटिंग अपील नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, "...AAP और कांग्रेस का अप्राकृतिक गठबंधन है। जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता से हटी है तो AAP ने हमेश उसे छीना है चाहे वह पंजाब में हो या दिल्ली में। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि वे कभी भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। अब, इस गठबंधन ने उनकी विश्वसनीयता को खत्म कर दिया है... यह गठबंधन कोई बड़ी चुनौती नहीं है क्योंकि दिल्ली की जनता विकास, प्रधानमंत्री मोदी और 'विकसित भारत' के लिए वोट करेगी..."

बीजेपी ने 6 नए चेहरों को उतारा

दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी ने लोकसभा की 7 में से 6 सीटों पर नए चेहरों को उतारा है। चांदनी चौक से व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से पूर्व मेयर कमलजीत सेहरावत, दक्षिण दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया और पूर्वी दिल्ली से पूर्व मेयर रहे हर्षदीप मल्होत्रा उम्मीदवार हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें- स्‍वाती मालीवाल के सवाल पर केजरीवाल ने नहीं दिया जवाब, अखिलेश बोले- ये जरूरी नहीं...
 

Published By :
Kiran Rai
पब्लिश्ड