अपडेटेड 29 April 2024 at 18:01 IST
पवन सिंह को काराकाट पर 2 करोड़ की गाड़ी से रोड शो करना पड़ा भारी, फैंस ने तोड़ा शीशा तो सिर पकड़...
पवन सिंह ओपन रुफ कार में खडे़े होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे, इसी बीच एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने लगा
- चुनाव न्यूज़
- 4 min read

Pawan Singh : लोकसभा चुनाव के लिए 2 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। बिहार में कुछ सीटों पर मतदान हो चुका है। बाकी सीटों पर आने वाले चरणों में मतदान होगा। बिहार के काराकाट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह लगातार सुर्खियों में हैं। 2 करोड़ की लैंड रोवर कार से रोड शो कर उन्होंने चुनाव प्रचार का शानदार आगाज किया है।
पवन सिंह से रोड शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनका एक फैन सेल्फी लेने के लिए उनकी गाड़ी के शीशे पर बैठ गया। पवन सिंह ओपन रुफ कार में खडे़े होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे, इसी बीच एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने लगा। उसने सेल्फी ली लेकिन उसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि भोजपुरी सुपरस्टार ने अपना माथा पकड़ लिया।
सेल्फी के चक्कर में टूटा गाड़ी का शीशा
दरअसल, सेल्फी लेने के लिए पवन सिंह की लैंड रोवर कार से शीशे पर चढ़े शख्स ने जैसे ही सेल्फी ली तो वहां मौजूद एक शख्स ने उसे नीचे उतरने को कहा। वो जैसी ही शीशे से नीचे आया उसके वजन से गाड़ी का शीशा टूट गया। अपनी मंहगी गाड़ी का शीशा टूटा देश पवन सिंह ने भी माथा पकड़ लिया। हालांकि इसके बाद उनका रोड़ शो जारी रहा।
Advertisement
पवन सिंह ने काराकाट में किया रोड शो
काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले के बाद जब पवन सिंह अपनी 2 करोड़ की लैंड रोवर से रोड शो किया तो उसकी धमक पूरे देश में है। 23 अप्रैल को उन्होंने काराकाट में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया था। 2 करोड़ की रेंज रोवर से जब पवन काराकाट की सड़क पर उतरे तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। 150 गाड़ियों के काफिले के साथ पवन सड़कों पर उतरे थे। उनके खाफिले में कई महंगी गाड़ियां भी शामिल थी। उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों पर लोग बेकाबू नजर आए।
Advertisement
काराकाट सीट पर क्या है समीकरण?
अब काराकाट सीट पर क्या समीकरण बन रहा है इसकी चर्चा करते हैं। रोहतास के जिस काराकाट सीट से पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, वहां, उनके सामने NDA और महागठबंधन दोनों के उम्मीदवार मैदान में हैं। NDA ने यहां से उपेन्द्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है तो महागठबंधनकी तरफ CPI(ML) से राजाराम सिंह मैदान में हैं। दोनों ही एक ही जाति से संबंध रखते हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस सीट पर 3 लाख सर्वण और करीब ढाई लाख कुशवाहा -कुर्मी वोट पड़ते हैं। सवर्णों में भी राजपूतों की संख्या ज्यादा है इस जाति के ही पवन सिंह हैं।
उपेन्द्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें!
इस सीट पर महागठबंधन अब तक कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। परिसीमन के बाद 2008 में काराकाट लोकसभा सीट अस्तित्व में आई। इसके बाद से तीनों बार एनडीए ने जीत दर्ज की है अब तक महागठबंधन एक बार भी खुद को साबित नहीं कर पाया। इस सीट पर NDA का दबदबा रहा है। यहां कुशवाहा -कुर्मी का दबदबा रहा है ऐसे में उपेन्द्र कुशवाहा के लिए इस बार मुश्किल बड़ी नहीं थी। मगर पवन सिंह के यहां से निर्दलीय मैदान में आने के बाद यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
जिस तरह से भोजपुरी स्टार को समर्थन मिल रहा है उससे यह साफ की अब बांकी के दोनों उम्मीदवारों के लिए खेल इतना आसान नहीं है। पवन सिंह के मैदान में उतरने से बोट बंटने की आशंका जताई जा रही है। लोकसभा की इस सीट पर आखिरी चरण मतदान होना है। काराकाट लोकसभा का गठन रोहतास के तीन विधानसभा क्षेत्र डेहरी, नोखा और काराकाट समेत औरंगाबाद जिले के तीन विधानसभा सीटों को मिलाकर हुआ।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 29 April 2024 at 18:01 IST