Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 17:16 IST

'मोदी जी दा सुनेहा देओ जा, कमल वाला फूल...', BJP उम्मीदवार ने पार्क में किया डांस; महिलाएं भी थिरकीं

Punjab News: फरीदकोट सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हंस राज हंस ने रविवार को मोगा जिले के एक पार्क में सुबह की सैर करने आए लोगों के साथ डांस किया।

Hans Raj Hans
Hans Raj Hans | Image:PTI
Advertisement

Punjab News: लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन जुटाने निकले फरीदकोट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हंस राज हंस ने रविवार को मोगा जिले के एक पार्क में सुबह की सैर करने आए लोगों के साथ डांस किया।

हंस ने पुरुषों के एक समूह के साथ अपने ही लोकप्रिय गीत 'नचण तो पह्लैया होका देयांगे, सबना नू एक मोक्का देयांगे' की धुन पर नृत्य किया। टोपी पहने हंस को बाद में उसी गाने पर महिलाओं के एक समूह के साथ नृत्य करते देखा गया।

Advertisement

हंस जाने माने गायक हैं और बाद में पार्क में बैठकर उन्होंने कुछ महिलाओं के साथ चाय पी।

उन्होंने अपने एक लोकप्रिय गीत के बोल में बदलाव किया और गीत गाया, "एह् जो ठंडी ठंडी औंदी ए हवा, कमल वाला फूल खिलेगा, मोदी जी दा सुनेहा देओ जा, कमल वाला फूल खिलेगा।"

Advertisement

उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से मौजूदा सांसद हंस का मुकाबला फरीदकोट (सुरक्षित) सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के करमजीत अनमोल, कांग्रेस की अमरजीत कौर साहोके और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार राजविंदर सिंह से है।

दूसरी ओर, पंजाब कांग्रेस प्रमुख और लुधियाना संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग लुधियाना में सुबह की सैर करने वालों के साथ एक फिटनेस सत्र में शामिल हुए।

Advertisement

लुधियाना के एक पार्क में वडिंग के साथ पूर्व विधायक सुरिंदर डावर भी थे। सत्र के बाद उन्होंने लोगों से लोकसभा चुनाव में उन्हें वोट देने का आग्रह किया।

वडिंग का मुकाबला तीन बार के सांसद और भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू, ‘आप’ के अशोक पराशर और शिअद के रणजीत सिंह ढिल्लों से है।

Advertisement

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर एक जून को मतदान होगा।

ये भी पढ़ेंः 'कार्यकर्ता को नहीं छोड़ा तो UP के हर थाने में होगा...', शिवपाल यादव ने इंस्पेक्टर को दी चेतावनी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 5th, 2024 at 17:16 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

7 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo