Advertisement

Updated May 8th, 2024 at 16:55 IST

'महात्मा गांधी की आत्मा हो रही होगी...', सैम पित्रोदा के बयान को लेकर राहुल पर बरसे प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान वो उनका नहीं राहुल गांधी का बयान है। सैम पित्रोदा वो ही बोलते हैं, जो राहुल गांधी चाहते हैं।

Reported by: Deepak Gupta
Pramod Krishnam, Sam Pitroda
सैम पित्रोदा के बयान को लेकर राहुल पर बरसे प्रमोद कृष्णम | Image:PTI
Advertisement

Sam Pitroda: अक्सर अपने बयानों से सियासी पारा हाई करने वाले राहुल गांधी के राजनैतिक गुरु कहे जाने वाले सैम पित्रोदा ने एक बार फिर अपने बयान ने विवाद पैदा कर दिया है। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा  विविधता के बारे में बात करते हुए देश के विभिन्न हिस्सों के भारतीयों की तुलना चीनी, अरब, गोरे और अफ्रीकियों से की। पित्रोदा ने कहा कि दक्षिण भारत में रहने वाले लोग अफ्रीकन की तरह लगते हैं।

पित्रोदा के बयान की भारत में चौतरफा निंदा हो रही है। कांग्रेस से निष्कासित आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सैम पित्रोदा के बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। आचार्य ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान वो उनका नहीं राहुल गांधी का बयान है। सैम पित्रोदा वो ही बोलते हैं, जो राहुल गांधी चाहते हैं।

Advertisement

आज महात्मा गांधी की आत्मा रो रही होगी-  प्रमोद कृष्णम

Advertisement

आचार्य प्रमोद कृष्णम नेकहा कि सैम पित्रोदा का बयान महात्मा गांधी के उसूलों के खिलाफ है। जिनकी पूरी जिंदगी रंगभेद, जातिवाद की राजनीति के खिलाफ उन्होंने अपने जीवन को खपा दिया है। रंग के आधार पर, क्षेत्र, भाषा, जाति के आधार पर इस देश का बंटवारा नहीं चाहते थे। सैम पित्रोदा के बयान से महात्मा गांधी की आत्मा रो रही होगी।

ऐसे बयान देश के खिलाफ- आचार्य प्रमोद कृष्णम

Advertisement

उन्होंने कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि इस तरह के बयानों को देश के खिलाफ मानते हुए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सैम पित्रोदा का पूरा बयान

Advertisement

द स्टेट्समैन के साथ एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा, ''हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं - जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग शायद गोरे जैसे दिखते हैं और दक्षिण भारत के लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं।''

इसे भी पढ़ें: 'साउथ वाले अफ्रीकन जैसे हैं', सैम पित्रोदा के इस बयान पर बोले सीएम हिमंता- नॉर्थ ईस्ट से हूं और...

Advertisement

Published May 8th, 2024 at 16:47 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo