Advertisement

Updated May 8th, 2024 at 12:59 IST

'साउथ वाले अफ्रीकन जैसे हैं', सैम पित्रोदा के इस बयान पर बोले सीएम हिमंता- नॉर्थ ईस्ट से हूं और...

सैम पित्रोदा ने कहा कि दक्षिण भारत में रहने वाले लोग अफ्रीकन की तरह लगते हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जबरदस्त पलटवार किया है।

Reported by: Ritesh Kumar
sam pitroda cm himanta
सैम पित्रोदा का विवादित बयान | Image:pti
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच राहुल गांधी के गुरु कहे जाने वाले सैम पित्रोदा ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके कारण सियासी पारा हाई है। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा बुधवार को एक और विवाद में फंस गए जब उन्होंने विविधता के बारे में बात करते हुए देश के विभिन्न हिस्सों के भारतीयों की तुलना चीनी, अरब, गोरे और अफ्रीकियों से की। पित्रोदा ने कहा कि दक्षिण भारत में रहने वाले लोग अफ्रीकन की तरह लगते हैं। 

सैम पित्रोदा के नस्लीय बयान पर पलटवार करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ‘’सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं - हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो।

Advertisement

'साउथ इंडियन वाले अफ्रीकन जैसे'

राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत के पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। उनके इस रंगभेद टिप्पणी के बाद सियासी पारा हाई है और बीजेपी उन्हें जमकर घेर रही है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास भारत को धार्मिक आधार पर विभाजित करने का एक छिपा हुआ एजेंडा है और उन्होंने राज्य की स्थिति के लिए विपक्षी दल को जिम्मेदार ठहराया, जहां पिछले साल मई से हिंसा में 100 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए।

Advertisement

असम के सीएम हिमंता बिस्वा ने सैम पित्रोदा के इस बयान पर जोरदार पलटवार करते हुए अपने X हैंडल पर लिखा, ''सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं - हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो।''

सैम पित्रोदा का पूरा बयान

द स्टेट्समैन के साथ एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा, ''हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं - जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग शायद गोरे जैसे दिखते हैं और दक्षिण भारत के लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं।''

Advertisement

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने भी पूर्वोत्तर की स्थिति पर टिप्पणी के लिए सैम पित्रोदा पर पलटवार किया और कांग्रेस पार्टी से माफी की मांग की। उन्होंने कहा- “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, बिल्कुल बकवास। हम सब भारत में एक साथ रहते हैं. हम सभी भारतीय हैं. मैं बहुत दुखी हूं और कांग्रेस की इस तरह की टिप्पणी की निंदा करता हूं।'

इसे भी पढ़ें: जिस कोरोना वैक्सीन को लेकर दुनिया में टेंशन, उसे बनाने वाली कंपनी ने उठाया बड़ा कदम, मामला क्या है?

Advertisement


 

Advertisement

Published May 8th, 2024 at 12:25 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo