Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 17:35 IST

सैम पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर BJP ने दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया

सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत है और ये एकता की सामूहिक भावना से बंधी हुई है।

BJP Protest against Congress
दिल्ली में बीजेपी ने सैम पित्रोदा के खिलाफ प्रदर्शन किया। | Image:@Virend_Sachdeva/X
Advertisement

BJP Protest: भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को यहां अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया और सैम पित्रोदा की विवादास्पद टिप्पणी पर राहुल गांधी सहित पार्टी के नेताओं से माफी की मांग की। विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पाटी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत है और यह एकता की सामूहिक भावना से बंधी हुई है।

सचदेवा ने कहा, “लेकिन कांग्रेस नेता का जातिवादी बयान हमारी एकता और अखंडता पर कुठाराघात करता है। पित्रोदा का यह बयान अनायास नहीं है। लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के बाद अपने पैरों के नीचे से जमीन खिसकती देख कांग्रेस नेता अब जातिवादी टिप्पणियों का सहारा ले रहे हैं।” प्रदर्शनकारियों ने देश के लोगों और विदेश में रहने वाले भारतीयों का अपमान करने के लिए पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं से माफी की मांग की।

Advertisement

सैम पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दिया

अपनी टिप्पणियों को लेकर उठे विवाद के बीच पित्रोदा ने बुधवार को ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। पित्रोदा ने सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।’’ अनुभवी नेता पित्रोदा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सलाहकार थे और राहुल गांधी के साथ उनकी विदेश यात्राओं के दौरान उनके साथ निकटता से जुड़े रहे हैं।

Advertisement

भाजपा ने पित्रोदा की टिप्पणियों को चुनावी मुद्दा बनाया है, कांग्रेस ने उनकी टिप्पणियों से खुद को दूर कर लिया है और इसे “अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य” बताया है।

यह भी पढ़ें: हिंदुओं की जनसंख्या क्यों घटी?राम मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया
 

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 17:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo