Advertisement

Updated December 1st, 2019 at 12:30 IST

AAP विधायक का दावा, "कांग्रेस के 40 विधायक नाराज़, हमारी पार्टी के समर्थन से बनाएं सरकार सिद्धू"

रविंद केजरीवाल की पार्टी ने सत्ताधारी कांग्रेस के करीब 40 नाराज विधायकों और नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में उनके साथ मिलकर सरकार बनाने की अपील की है।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

महाराष्‍ट्र में करीब एक महीने तक चले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अब पंजाब में भी राजनीतिक उठापटक की रूपरेखा तैयार होती दिख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक ने दावा किया है कि पंजाब में जल्‍द ही तख्‍तापलट हो सकता है। 

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने एक बड़ी सियासी चाल चली है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने सत्ताधारी कांग्रेस के करीब 40 नाराज विधायकों और नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में उनके साथ मिलकर सरकार बनाने की अपील की है। आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक अमन अरोड़ा ने एक बयान जारी कर ये अपील की है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस के कई विधायक पार्टी से नाराज़ चल रहे हैं। 

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृहनगर से 4 कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है। मैं उन्हें (40 विधायकों), AAP के 19 विधायकों और नवजोत सिंह सिद्धू को नया सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता हूं। हम इस बारे में कांग्रेस विधायकों के साथ बातचीत कर रहे हैं

यानी कांग्रेस के 40 ऐसे विधायक हैं जो कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और पार्टी से नाराज हैं। ऐसे में अगर उन्हे अपने साथ मिला लिया जाए तो, आम आदमी पार्टी के 19 विधायक और कांग्रेस के 40 विधायकों के साथ एक मंच आ जाए, आपको बता दें कि फिलहाल पांजाब विधानसभा में  कांग्रेस के 8- विधायक हैं, जबकि आप के 19, अकाली दल के 14, बीजेपी के दो और लोक इंसाफ पार्टी के 2 विधायक है।

फलिहाल कांग्रेस के 40 विधायकों की नाराजगी की बात सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब में ये नया राजनीतिक समीकरण बनाने की कोशिश की है। आप ने कांग्रेस के नाराज 40 विधायकों और नवजोत सिंह सिद्धू को आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने का फार्मूला पेश किया है।


पंजाब विधानसभा की मौजूदा तस्वीर

  • कुल सीटें-117
  • कांग्रेस-80
  • आप- 19
  • शिरोमणि अकाली दल-14
  • बीजेपी- 2
  • लोक इंसाफ पार्टी-2
     
Advertisement

Published December 1st, 2019 at 12:30 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

16 घंटे पहलेे
17 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo